साइंस

Shubhanshu Shukla ने इंटरनेशनल स्पेस सेंटर के सात विंडो वाली कपोला से खीचीं पृथ्वी की ये सुंदर तस्वीरें, इंटरनेट पर हुईं वायरल

Indian Astronaut Shubhanshu Shukla: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से पृथ्वी की अद्भुत तस्वीरें खींचकर भेजी हैं. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में शुभांशु ISS के कपोला मॉड्यूल की खिड़कियों से पृथ्वी का मनोरम नजारा देखते नजर आए.

ISS का कपोला मॉड्यूल, जिसमें सात खिड़कियां हैं, अंतरिक्ष यात्रियों को बाहरी अंतरिक्ष और पृथ्वी के दृश्यों को देखने और फोटोग्राफी करने की सुविधा प्रदान करता है. इन तस्वीरों को इसरो, केंद्र सरकार और अमेरिकी स्पेस कंपनी एक्सियम ने साझा किया है.

शुभांशु 25 जून को चार अंतरिक्ष यात्रियों के दल के साथ ISS के लिए रवाना हुए थे और 26 जून को 28 घंटे की यात्रा के बाद ISS पहुंचे. वे ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय और अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं. ISS पर उनके नौ दिन पूरे हो चुके हैं, और तस्वीरों में वे स्वस्थ और खुश दिख रहे हैं.

कपोला मॉड्यूल से खींची गई तस्वीरों में पृथ्वी की सुंदरता और शुभांशु की मुस्कुराहट ने सभी का ध्यान खींचा है.

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “शुभांशु ने अंतरिक्ष में सितारों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व किया है.”

अंतरिक्ष से ऐसी दिखती है पृथ्वी

उनकी यह उपलब्धि न केवल भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह युवाओं को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में प्रेरित भी कर रही है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

13 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

34 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

38 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

54 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

55 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

1 hour ago