Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

India Sports

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में भारत के जीतने की कोई खास उम्मीद नहीं होती, उनमें भी भारत अक्सर खाली हाथ लौटता है. और जिन स्पर्धाओं में गोल्ड की अच्छी संभावना दिखती है, वहां भी निराशा ही हाथ लगती है.

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. उन्होंने पी.टी. उषा का 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रच दिया.

केंद्र सरकार ने 'खेलो इंडिया' योजना के विस्तार के लिए 36,441 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है, जिसका लक्ष्य 2036 ओलंपिक तक भारत को खेल महाशक्ति बनाना है. CWG 2026 में भारत के 39 में से 27 पदक खेलो इंडिया और SAI से जुड़े खिलाड़ियों ने जीतकर इस मॉडल की सफलता साबित कर दी है.

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत 125 खिलाड़ियों के साथ 8 खेलों में हिस्सा ले रहा है, लेकिन कई प्रमुख खेलों के बाहर होने से मेडल चुनौती बढ़ गई है. बर्मिंघम 2022 में भारत के 61 मेडल में से 30 मेडल ऐसे खेलों से आए थे, जो इस बार ग्लासगो में शामिल नहीं हैं.

अमेरिका के अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 73 पदक जीते. BSF ने तैराकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती, मुक्केबाज़ी और ताइक्वांडो जैसे खेलों में शानदार प्रदर्शन कर भारत का मान बढ़ाया.

कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में चल रहे विश्व मुक्केबाजी कप में भारत की साक्षी ने 54 किग्रा वर्ग के फाइनल में अमेरिका की योसलाइन पेरेज को हराकर देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया. भारतीय मुक्केबाजी दल ने अब तक कुल 11 पदक पक्के कर लिए हैं, जिनमें से एक स्वर्ण और तीन रजत शामिल हैं.