India T20I Squad Announcement: भारतीय टी20 क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है. बीसीसीआई (BCCI) ने शनिवार को एक साथ तीन बड़े दौरों के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया, जिसमें बड़े-बड़े सूरमाओं के पत्ते कट गए हैं. पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म और कलाई की चोट से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव (SKY) को कप्तानी से हटाकर पूरी तरह ड्रॉप कर दिया गया है.
उनकी जगह आईपीएल के ‘सक्सेसफुल विनर कैप्टन’ श्रेयस अय्यर को नया टी20 बॉस बनाया गया है. वहीं, इस पूरी घोषणा में सबसे ज्यादा ध्यान 15 साल के वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने खींचा है, जिन्होंने आईपीएल 2026 में 776 रन कूटकर सीधे टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट (दौरों) का टिकट हासिल कर लिया है.
इस सिलेक्शन की सबसे सनसनीखेज खबर सूर्यकुमार यादव का पत्ता कटना रही. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्या का अचानक ड्रॉप होना फैंस के लिए बड़ा झटका है. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने साफ किया कि यह फैसला आंशिक रूप से टीम की फ्यूचर प्लानिंग (2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स और टी20 वर्ल्ड कप) और आंशिक रूप से सूर्या की खराब फॉर्म के कारण लिया गया है.
पिछले 18 महीनों से सूर्या का बल्ला शांत था, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. श्रेयस अय्यर, जिन्होंने आईपीएल में अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाया है, अब नंबर 4 पर बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे.
बिहार से आने वाले 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े टॉकिंग पॉइंट बन गए हैं. आईपीएल 2026 में 16 मैचों में ताबड़तोड़ 776 रन बनाने वाले इस खब्बू बल्लेबाज को सिलेक्टर्स ने सीधे आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स की तीनों स्क्वॉड में शामिल कर लिया है.
सूर्यवंशी के साथ-साथ इस साल के आईपीएल में अपनी गेंदबाजी और ऑलराउंड खेल से प्रभावित करने वाले प्रिंस यादव को भी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे (India T20I Squad Announcement) की टी20 टीम में पहली बार मौका दिया गया है.
इस नई टीम में सिलेक्टर्स ने कड़े फैसले लेते हुए सीनियर खिलाड़ियों को आराम या ड्रॉप करने का रास्ता चुना है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, फिनिशर रिंकू सिंह और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव तीनों ही टीमों में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं. बोर्ड अब युवाओं की एक नई कोर टीम तैयार कर रहा है.
बता दें कि इसी कड़ी में युवा सनसनी तिलक वर्मा को प्रमोट करके तीनों ही दौरों के लिए भारतीय टीम का उप-कप्तान (Vice-Captain) नियुक्त किया गया है. जरूरत पड़ने पर एशियन गेम्स में तिलक टीम की कमान भी संभाल सकते हैं.
जापान के आईची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की सरप्राइज एंट्री हुई है, जबकि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए शिवम दुबे और प्रिंस यादव को अतिरिक्त बैकअप के तौर पर रखा गया है.
इंग्लैंड और आयरलैंड दौरा: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
एशियन गेम्स 2026 (जापान): श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…