खेल

शुभमन गिल ने एक ही मैच में कर दिए ये 4 बड़े कमाल, पूरे किए 6 हजार टी20 रन; CSK के खिलाफ आई आंधी

Shubman Gill Captaincy Record: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने महज 37 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रनों की तूफानी पारी खेली. इस कप्तानी पारी के दम पर न सिर्फ गुजरात ने चेन्नई को 89 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाई, बल्कि शुभमन गिल ने एक ही मैच में 4 बड़े ऐतिहासिक कमाल कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. इस पारी के दौरान उन्होंने अपने 6 हजार टी20 रन भी पूरे किए. आइए जानते हैं गिल के उन 4 बड़े कप्तानी कमाल के बारे में जिसने उन्हें दिग्गजों की कतार में खड़ा कर दिया है:

6000 टी20 रन पूरे

मैच में 64 रनों की पारी खेलते ही शुभमन गिल ने अपने टी20 करियर के 6000 रन पूरे कर लिए हैं. गिल ने महज 185 पारियों में इस जादुई आंकड़े को छुआ है. भारत के लिए उनसे तेज 6 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सिर्फ केएल राहुल (166 पारी) और विराट कोहली (184 पारी) के नाम दर्ज है. अब गिल भी इस एलीट क्लब का हिस्सा बन गए हैं.

इस सीजन 600 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

शुभमन गिल आईपीएल के इस मौजूदा सीजन में 600 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. यह उनके बल्ले का ही दम था कि उनके ठीक बाद उनके जोड़ीदार साईं सुदर्शन भी इस आंकड़े तक पहुंच सके. गिल के अब 13 मैचों में 616 रन हो गए हैं और वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे पायदान पर मजबूती से जमे हुए हैं.

यह आईपीएल इतिहास में तीसरी बार है जब शुभमन गिल ने किसी एक सीजन में 600 से अधिक रन बनाए हैं. तीन अलग-अलग सीजन में 600+ रन बनाकर उन्होंने क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर जैसे आईपीएल के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. गिल ने इससे पहले साल 2023 में 890 रन और साल 2025 में 650 रन कूटे थे.

ये भी पढ़ें- CSK का खेल खत्म: गुजरात टाइटंस ने टॉप-2 में मारी धाकड़ एंट्री, IPL 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट पर फंसा पेंच

सुदर्शन के साथ मिलकर दोहराया इतिहास

इस मैच में शुभमन गिल ने साईं सुदर्शन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 125 रनों की शतकीय साझेदारी की. आईपीएल के इतिहास में यह 10वीं बार है जब गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की है. इस कमाल के साथ ही दोनों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व दिग्गज जोड़ीदार विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

गुजरात टाइटंस टॉप-2 की रेस में मजबूत

गिल के इन चारों कमॉलों की बदौलत गुजरात ने पहले खेलते हुए 229 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, जिसके सामने चेन्नई की टीम 140 रनों पर ढेर हो गई. इस धमाकेदार जीत के बाद गुजरात टाइटंस के 14 मैचों में 18 अंक हो गए हैं और +0.695 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जिससे उसका क्वालीफायर-1 खेलना लगभग तय हो गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago