Bharat Express DD Free Dish

CSK का खेल खत्म: गुजरात टाइटंस ने टॉप-2 में मारी धाकड़ एंट्री, IPL 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट पर फंसा पेंच

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराकर IPL 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया. अब चौथी प्लेऑफ सीट के लिए राजस्थान, पंजाब और कोलकाता के बीच रोमांचक जंग छिड़ गई है..

आईपीएल 2026 के लीग स्टेज का अंत आते-आते पॉइंट्स टेबल में ऐसा भूचाल आया है जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को हिलाकर रख दिया है. शुक्रवार (22 मई 2026) को खेले गए एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 89 रनों से करारी शिकस्त दे दी.

बता दें कि इस धमाकेदार जीत के साथ गुजरात ने न सिर्फ पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है बल्कि महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन का सफर आधिकारिक तौर पर यहीं समाप्त कर दिया है.

गुजरात को मिलेंगे फाइनल के 2 मौके

गुजरात टाइटंस ने लीग स्टेज के अपने सभी 14 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 9 जीत और 18 पॉइंट्स के साथ उनका नेट रन रेट (NRR) +0.695 पर पहुंच गया है. टॉप-2 में फिनिश करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब गुजरात को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर-1 के रूप में दो मौके मिलेंगे.

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 13 मैचों में 18 पॉइंट्स और +1.065 के धमाकेदार रन रेट के साथ फिलहाल नंबर वन की गद्दी पर काबिज है और उसका भी टॉप-2 में रहना लगभग तय है.

चेन्नई सुपर किंग्स की शर्मनाक विदाई(MS Dhoni CSK out from IPL)

दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए यह रात किसी बुरे सपने जैसी साबित हुई. सीजन के अपने आखिरी मैच में मिली इस करारी हार के बाद सीएसके 14 मैचों में महज 12 पॉइंट्स (6 जीत, 8 हार) ही जुटा सकी और उनका रन रेट घटकर -0.345 हो गया.

बताते चलें इस हार ने सीएसके को सातवें स्थान पर धकेल दिया है और अगर दिल्ली कैपिटल्स अपना आखिरी मैच जीत जाती है, तो चेन्नई पॉइंट्स टेबल में और नीचे खिसक जाएगी. इस शर्मनाक बाहर होने के साथ ही फैंस के बीच यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या यह थाला (धोनी) का आखिरी आईपीएल था?

देखें ताजा पॉइंट्स टेबल के क्या हैं हाल? (IPL Points Table 2026)

Team Played Won Loss Points NR NRR
RCB (Q) 13 9 4 18 0 +1.065
GT (Q) 14 9 5 18 0 +0.695
SRH (Q) 13 8 5 16 0 +0.350
RR 13 7 6 14 0 +0.083
PBKS 13 6 6 13 1 +0.227
KKR 13 6 6 13 1 +0.011
CSK 14 6 8 12 0 -0.345
DC 13 6 7 12 0 -0.871
MI 13 4 9 8 0 -0.510
LSG 13 4 9 8 0 -0.702

प्लेऑफ की चौथी सीट के लिए मचा ‘गदर’

पॉइंट्स टेबल के समीकरण को देखें तो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 13 मैचों में 8 जीत (16 पॉइंट्स) के साथ तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ का टिकट सुरक्षित करा चुकी है. लेकिन असली रोमांच नंबर-4 की आखिरी खाली सीट को लेकर है, जिसके लिए तीन दावेदार आपस में भिड़ गए हैं. राजस्थान रॉयल्स (RR) फिलहाल 13 मैचों में 14 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर कब्जा जमाए हुए है, लेकिन उनके ठीक पीछे पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 13-13 मैचों में 13-13 पॉइंट्स लेकर घात लगाए बैठी हैं.

ये भी पढ़ें: ‘NEET पेपर लीक नहीं हुआ’, NTA चीफ का बड़ा बयान, CBI तय करेगी सच्चाई

आखिरी मैचों में करो या मरो की स्थिति

अब प्लेऑफ की चौथी टीम कौन सी होगी, इसका फैसला इन तीनों टीमों के आखिरी लीग मैचों से होगा. राजस्थान को जहां अपनी सीट बचाने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, वहीं पंजाब और कोलकाता की टीमें न सिर्फ अपनी जीत की दुआ करेंगी बल्कि उन्हें अपना नेट रन रेट भी चमकाना होगा.

इसके अलावा, पंजाब और केकेआर का एक-एक पॉइंट (13 पॉइंट्स) यह इशारा करता है कि उनके पिछले मैचों में से कोई मैच बेनतीजा या रद रहा था, जो अब इस रेस को और ज्यादा पेचीदा बना रहा है. आने वाले दो दिन आईपीएल के इतिहास के सबसे रोमांचक दिन होने वाले हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read