खेल

Bengal T20 League: सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स का दमदार प्रदर्शन, 7 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री

Bengal T20 League: बुधवार (17 जून) कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए बंगाल टी20 लीग सीजन-3 के मुकाबले में सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स (Servotech Siliguri Strikers) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रश्मि एनईएस मेडिनीपुर विजार्ड्स (Medinipur Wizards) को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने पुरुष वर्ग के अंतिम सेमीफाइनल स्थान पर कब्जा कर लिया. स्ट्राइकर्स अब नोवस रॉयल्स पुरुलिया, सोबिस्को स्मैशर्स मालदा और श्राची रार्ह टाइगर्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है. लीग चरण में टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी दावेदारी मजबूत की.

मैच हाइलाइट्स

सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेडिनीपुर विजार्ड्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए. टीम के लिए प्रियंशु गौरव श्रीवास्तव ने नाबाद 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अभिषेक दास ने 42 रन का योगदान दिया. सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स की ओर से अखिलेश यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और विपक्षी टीम की रनगति को अहम मौकों पर नियंत्रित रखा.

164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने आत्मविश्वास भरी बल्लेबाजी की. सुदीप चटर्जी ने 19 गेंदों में 34 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जबकि करण लाल ने 43 गेंदों पर 48 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. इसके अलावा विशाल भाटी ने 28 रन बनाए. अंत में स्नेहाशीष साहा (नाबाद 22) और प्रमोद चांदिला (नाबाद 20) ने टीम को 18.2 ओवर में 3 विकेट पर 167 रन तक पहुंचाते हुए जीत दिला दी. स्ट्राइकर्स ने यह मुकाबला 10 गेंद शेष रहते अपने नाम किया.

जीत के बाद टीम का जश्न

सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सेमीफाइनल, हम आ रहे हैं!” पोस्ट में टीम ने कहा कि उनका एक लक्ष्य पूरा हो चुका है, लेकिन चैंपियन बनने की राह में अभी दो और चुनौतियां बाकी हैं. इस संदेश से टीम के आत्मविश्वास और सकारात्मक माहौल का अंदाजा लगाया जा सकता है.


ये भी पढ़ें: वैभव के बाद अब इस लाल ने बढ़ाया बिहार का मान, अंडर-20 जूनियर IHF ट्रॉफी में भारत बना चैंपियन


अब सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के बाद सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स की नजर अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए खिताब पर होगी. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) द्वारा आयोजित बंगाल टी20 लीग राज्य के उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

3 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

3 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

4 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

4 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

5 hours ago