खेल

सिल्वर मेडल या निराशा! विनेश की किस्मत का आज होगा फैसला

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट को 7 अगस्त को हुए फाइनल वाली सुबह डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था. विनेश का वजन 50 किलोग्राम कैटेगरी में तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया और यही उनकी अयोग्यता का कारण था, लेकिन विनेश ने इसके खिलाफ आवाज उठाई और संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिए जाने की कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) के सामने दलील रखी.

पूरे देश को विनेश पर फैसले का इंतजार

विनेश समेत पूरा देश इस अपील के फैसले का इंतजार कर रहा है लेकिन अब तक सिर्फ ‘तारीख पर तारीख’ ही मिली है. पहले इस पर फैसला ओलंपिक खत्म होने के बाद आना था, वहीं अब ये फैसला गेम्स के खत्म होने के 2 दिन बाद आएगा और वो दिन है 13 अगस्त. आज (13 अगस्त) देर रात तक ये साफ हो जाएगा कि विनेश को मेडल मिलेगा या नहीं.

विनेश की हक की लड़ाई पर सुनवाई भी हुई और अब कई बार फैसला टलने के बाद मंगलवार 13 अगस्त को कोर्ट अंतिम निर्णय सुनाएगा. पैनल पहले ही पक्षों को सुन चुका है, जिन्हें सुनवाई से पहले अपनी विस्तृत कानूनी दलीलें दाखिल करने और फिर मौखिक दलीलें पेश करने का अवसर दिया गया था.

CAS के सामने विनेश की दलील

विनेश की ये मांग इस आधार पर है कि उन्होंने एक दिन पहले सेमीफाइनल समेत अपने तीनों मुकाबले 50 किलोग्राम के तय वजन सीमा के अंदर रहकर खेले थे और तीनों में जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई थी. वो फाइनल वाले दिन ही वजन से 100 ग्राम ज्यादा पाई गईं थी और इसलिए उन्हें सिर्फ फाइनल से ही डिस्क्वालिफाई किया जाना चाहिए, न कि पूरे इवेंट से.

विनेश की इस अपील के साथ पूरा देश है, साथ ही उन्हें खेल जगत से जुड़े कई दिग्गजों का भी समर्थन मिला है. उम्मीद की जा रही है कि फैसला विनेश के हक में आए और उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल मिले. अब विनेश की ये मांग पूरी होती है या नहीं, आज देर रात इसका फैसला भी हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- खेलों के अलावा पेरिस ओलंपिक में बना एक अनोखा रिकॉर्ड, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ये भी पढ़ें- इस गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में फेंका पिछले 23 सालों का सबसे लम्बा स्पेल

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

45 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

60 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago