रविंद्र जडेजा
IND vs AUS Test: कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराने में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की जमकर तारीफ की. जडेजा ने पहले नागपुर टेस्ट में उसके बार दिल्ली टेस्ट में भी अपनी फिरकी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को खूब परेशान किया. इतना ही नहीं सर जडेजादिल्ली टेस्ट मैच 7 विकेट हॉल करने में सफल हो गए हैं. दिल्ली की पिच पर जडेजा की गेंद ऐसी नाची की कंगारू बल्लेबाज लाचार दिखे. बता दें कि जडेजा ने 12.1 ओवर में 42 रन देकर 7 विकेट लिए.
दिल्ली टेस्ट के दूसरी पारी में जडेजा ने अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने टेस्ट मैच की एक इनिंग में 5 क्लीन बोल्ड मारने वाले अद्भुत रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया. पिछले 50 वर्षों में कुंबले के बाद जडेजा दूसरे स्पिनर, एक ही पारी में 5 या उससे अधिक बल्लेबाजों का क्लीन बोल्ड किया हो.
-टेस्ट क्रिकेट में जडेजा की अब तक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशिया के बाएं हाथ के स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
-सबसे कम ओवर फेंकने के बाद 7 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने जडेजा
-सबसे कम ओवर में 7 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
12.1 – जडेजा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023
13.5 – अश्विन बनाम न्यूजीलैंड, 2016
15.2 – नरेंद्र हिरवानी बनाम वेस्टइंडीज, 1988
15.2 – इरफान पठान बनाम जिम्बाब्वे, 2005
17.3 – अनिल कुंबले बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2004
टीम इंडिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे दिन ही 6 विकेट से हरा दिया. भारत को दिल्ली टेस्ट जीतने के लिए 115 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. अपना 100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने विनिंग शॉट जड़ा. लेकिन इस मैच के हीरो सर रवींद्र जडेजा रहे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उनकी दूसरी पारी में सरेंडर के लिए मजबूर कर दिया. यह जडेजा और अश्विन की जोड़ी का ही कमाल था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने महज 28 रनों के भीतर 8 विकेट गंवा दिए.
जडेजा ने 42 रन 7 विकेट झटके. वहीं रविचंद्रन अश्विन ने भी तीन शिकार किए. जडेजा ने पहली पारी में भी तीन विकेट झटके थे, जिसके साथ ही उन्होंने इस मैच में ‘सुपर 10’ पूरा किया. रवींद्र जडेजा ने इस पारी में अपना सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर भी हासिल किया, इससे पहले उनका बेस्ट फीगर 48 रन देकर 7 विकेट था, जो इंग्लैंड के खिलाफ था. दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के लिए खास बन गया.
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…