Smriti Mandhana/RCB
Smriti Mandhana WPL: वुमेन प्रीमियर लीग की जब बात उठी तो महिला क्रिकेट में शुमार की कुछ बड़े खिलाड़ियों का नाम सबसे आगे था. उनमें से ही एक थीं स्मृति मांधना. ये वो खिलाड़ीं है जो भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बेहद खास है. उनकी काबिलियत, हुनर और खेल की दुनिया मुरीद है. मगर WPL 2023 में उनके परफॉर्मेंस की बारी आई तो टांय-टांय फुस्स दिख रही हैं. चल रहे महिला लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार का सिलसिला जारी है. सोमवार को दिल्ली के खिलाफ मिली हार के साथ आरसीबी शून्य अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे है.
स्मृति मांधना ने 5 मैचों में बनाए हैं सिर्फ 88 रन
RCB ने अब तक 5 मैच खेले हैं और ये पांचों ही मैच वो हारे हैं. फैंस को टीम की हार का तो दुख है ही, लेकिन उनके लिए उससे भी बड़ा दुख है स्मृति का फ्लॉप शो जो टीम की हार का सबसे बड़ा कारण है. इन पांचों ही मैचों में न सिर्फ कप्तानी बल्कि स्मृति मांधना बल्ले से भी नाकाम दिखी. 5 मैचों में उनक बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया. सारे मैचों में बनाए रनों को मिला भी दें तो भी उनके कुल जमां 100 रन नहीं होते.
RCB के सामने बड़ी मुसीबत
स्मृति मंधाना की अगुआई में इस टीम को अब तक खेले अपने हर मैच में हार का सामना करना पड़ा है. कई लोग स्मृति मंधाना के चल रहे संघर्षों के कारण उनकी रणनीति की आलोचना कर रहे हैं. यहां तक कुछ लोगों ने उनके प्रदर्शन के जवाब में आरसीबी कप्तान के इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्हें ट्रोल भी किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का महिला प्रीमियर लीग में बुरा हाल है, यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा आरसीबी का आईपीएल में बुरा हाल होता है. सबसे मन में वहीं सवाल फिर से आ रहा है आखिर क्यों दिग्गज से सजी इस टीम का ऐसा हला है.
स्मृति मंधाना भारत की नंबर-1 बल्लेबाज हैं, टी-20 इंटरनेशनल में दुनिया में उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं. उनके अलावा सोफी डिवाइन, एलिस पेरी और हीदर नाइट जैसे बड़े प्लेयर अभी इस टीम में शामिल है. लेकिन उसका फायदा टीम को नहीं हो रहा.
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…