खेल

स्मृति मंधाना की शादी टली, पिता की तबीयत बिगड़ने पर लिया बड़ा फैसला

Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और स्टार ओपनर स्मृति मंधाना की शादी अचानक टल गई है. रविवार 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली जिले में उनकी शादी म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ होने वाली थी लेकिन परिवार में आई एक दुखद स्थिति के चलते यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया. दरअसल, रविवार सुबह नाश्ते के दौरान स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक खराब हो गई. पहले तो इसे मामूली समझा गया लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत सांगली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं.

शादी अनिश्चितकाल के लिए टली

स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने बताया कि स्मृति ने खुद फैसला लिया है कि जब तक उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक शादी नहीं होगी. उन्होंने शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है. इसी बीच स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी और सगाई से जुड़े सभी पोस्ट हटा दिए हैं. इस फैसले से उनके फैंस भी हैरान हैं.

सगाई का खास वीडियो भी हटाया

स्मृति ने कुछ दिन पहले एक मजेदार इंस्टाग्राम रील के जरिए पलाश मुच्छल से अपनी सगाई का ऐलान किया था. उन्होंने फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई के गाने समझो हो ही गया पर थिरकते हुए यह खुशखबरी शेयर की थी. इस वीडियो में उनके साथ जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी भी नजर आई थीं लेकिन अब यह पोस्ट उनके अकाउंट पर दिखाई नहीं दे रहा है.

पलाश का सरप्राइज अभी भी मौजूद

दूसरी ओर, पलाश मुच्छल ने शादी से पहले स्मृति को बड़ा सरप्राइज दिया था. उन्होंने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. इस खास पल का वीडियो पलाश ने 21 नवंबर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे उन्होंने अभी तक नहीं हटाया है.

ये भी पढ़ें-Russia–Ukraine Peace Plan: ट्रंप के 28-प्वाइंट प्लान के जवाब में यूरोप ने पेश किया वैकल्पिक प्रस्ताव

स्मृति मंधाना ने अपने पिता की तबीयत को प्राथमिकता देते हुए शादी टालने का बड़ा और भावुक फैसला लिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

3 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

18 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

24 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

24 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

38 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago