आस्था

Aaj Ka Panchang 24 November 2025: जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र

Aaj Ka Panchang 24 November 2025: आज सोमवार, 24 नवंबर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की शुक्ल चतुर्थी तिथि है. इस दिन हर महीने की तरह विनायक चतुर्थी मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इस खास अवसर पर भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है.

आज की तिथि और समय

  • तिथि- शुक्ल चतुर्थी – रात 09:22 बजे तक
  • मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत)
  • दिन- सोमवार
  • संवत्- 2082
  • योग: शूल – दोपहर 12:37 बजे तक
  • करण- वणिज सुबह 08:25 बजे तक, विष्टि रात 09:22 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06:51 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 05:25 बजे
  • चंद्रोदय- सुबह 10:19 बजे
  • चंद्रास्त- रात 08:34 बजे

आज सूर्य वृश्चिक राशि में और चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे.

शुभ और अशुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त- 11:47 से 12:29 बजे तक
  • अमृत काल- 04:36 से 06:22 बजे तक
  • राहुकाल- 08:10 से 09:29 बजे तक
  • गुलिकाल- 01:27 से 02:46 बजे तक
  • यमगण्ड- 10:49 से 12:08 बजे तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रमा पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में रहेंगे, जो रात 09:53 बजे तक रहेगा. इस नक्षत्र के जातक धार्मिक, साहसी, बुद्धिमान और हंसमुख होते हैं. इनकी विशेषता है कि ये अच्छे मित्र और खतरनाक शत्रु दोनों साबित हो सकते हैं. नक्षत्र का स्वामी शुक्र है और राशि स्वामी बृहस्पति.

ये भी पढ़ें-Aaj Ka Rashifal 24 November 2025: शिव आराधना के साथ जानें 12 राशियों का हाल

आज का दिन भगवान गणेश की पूजा और शिव आराधना के लिए बेहद शुभ है. सही समय पर पूजा-अर्चना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता प्राप्त होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

24 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

24 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago