खेल

Sourav Ganguly Birthday: सौरव गांगुली ने टेस्ट डेब्यू में ही जड़ दिया था शतक, 51वें जन्मदिन पर जानिए ‘दादा’ के क्रिकेट करियर की खास जानकारी

Sourav Ganguly Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. इनका जन्म 8 जुलाई 1972 को कलकत्ता(कोलकाता) में हुआ था. गांगुली को ‘क्रिकेट के दादा’ के नाम से भी जाना जाता है. सौरव पूर्व कप्तान के अलावा बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. आज इनके जन्मदिन पर खास से लेकर आम लोग और फैंस इन्हें बधाइयां दे रहे हैं.
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने सौरव गांगुली को ट्वीट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने दादा के साथ फोटो ट्वीट कर लिखा है,”दादा एक ऐसे शख्स हैं जो अपना जन्मदिन भी ऑफ साइड में मनाते थे. वह ऑफसाइड से कितना प्यार करते थे. जन्मदिन मुबारक हो मेरे दोस्त!” वहीं, गांगुली का वह टेस्ट डेब्यू कोई नहीं भूल सकता जब उन्होंने शतक जड़ दिया था.

Sourav Ganguly Birthday: सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ किया था टेस्ट डेब्यू

आज सौरव गांगुली का जन्मदिन है. वे अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज इस खास अवसर पर हम उस टेस्ट मैच की बात करने जा रहे हैं जिसमें गांगुली ने शतक जड़ दिया था. दरअसल साल था 1996. सौरव गांगुली ने तब इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू मैच खेला था. यह मैच लॉर्ड्स में खेला गया था. तब गांगुली ने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में 301 गेंदों का सामना करते हुए कुल 131 रन बनाया था.

डेब्यू मैच में गांगुली के शतक ने सबको हैरान कर दिया था. इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने अगला एक मैच भी इंग्लैंड के खिलाफ खेला व एक और शतक जड़ दिया. इस दूसरे मैच में उन्होंने 136 रन बनाए थे. बता दें कि दादा ने भारत के लिए अपना अंतिम टेस्ट मैच साल 2008 में खेला था. उन्होंने तब इस मैच की पहली पारी में 85 रन बनाए थे वहीं इसकी दूसरी पारी में वे शून्य पर आउट हो गए थे.

ये भी पढ़ें- ‘आदिपुरुष’ के लिए मनोज मुंतशिर का माफीनामा: कहा, “भावनाएं आहत हुईं, हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं”, लोगों ने लगा दी क्लास, बोले- अच्छा है! मोटा पैसा बनाओं, फिर माफी मांग लो…

सौरव गांगुली का क्रिकेट करियर

गांगुली के जन्मदिन पर इनके क्रिकेट करियर पर एक नजर डालते हैं. सौरव गांगुली ने टेस्ट मैच की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून 1996 को किया था. वहीं, इनका अंतिम टेस्ट मैच 6 नवंबर 2008 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था. उन्होंने 113 टेस्ट मैचों में कुल 7212 रन बनाए हैं जिनमें 16 शतक और 35 अर्धशतक भी शामिल हैं. गांगुली दोहरा शतक भी लगा चुके हैं.
अब बात वनडे मैचों की. गांगुली ने भारत के लिए 11 जनवरी 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. वहीं, इनका आखिरी एकदिवसीय मैच 15 नवंबर 2007 को पाकिस्तान के खिलाफ था. दादा ने कुल 311 वनडे मैचों में 11363 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं. सौरव गांगुली ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 424 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 18,575 रन बनाए हैं. गांगुली ने कुल 38 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े हैं.

गांगुली का आईपीएल सफर

सौरव गांगुली ने अपने आईपीएल सफर की शुरूआत आरसीबी के खिलाफ 18 अप्रैल 2008 को किया था. वहीं, उन्होंने आखिरी आईपीएल मैच केकेआर के खिलाफ 19 मई 2012 को खेला था. वे आईपीएल में केकेआर और पुणे वॉरियर्स के लिए खेल चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश

Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…

1 minute ago

ना गैस, ना पैसा… सिर्फ बड़बोलापन! जानिए कैसे पाकिस्तान में ठप हुआ रसोई का चूल्हा; मचा हाहाकार

Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…

2 minutes ago

एमपी में जहरीली शराब का कहर: 3 महीने में तीसरा बड़ा कांड, 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…

9 minutes ago

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

42 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

45 minutes ago