खेल

कांटे की टक्कर में बाजी मार गया स्पेन! एक्स्ट्रा टाइम के गोल ने पुर्तगाल को टूर्नामेंट से किया बाहर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन ने रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. डलास स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिरकार मिकेल मेरिनो के अतिरिक्त समय में किए गए गोल ने स्पेन को जीत दिला दी.

अब स्पेन की टीम अंतिम आठ के मुकाबले में लॉस एंजेलिस स्टेडियम में अमेरिका और बेल्जियम के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी. वहीं, पुर्तगाल की हार के साथ ही फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप सफर भी समाप्त हो गया है.

रोनाल्डो का आखिरी विश्व कप

मैच से पहले ही रोनाल्डो साफ कर चुके थे कि 2026 का विश्व कप उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा. हालांकि पुर्तगाल टीम को जीत नहीं मिल सकी, लेकिन रोनाल्डो ने इस टूर्नामेंट में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कीं. उन्होंने विश्व कप में कुल 27 मुकाबले खेले और 11 गोल किए. इसके साथ ही वह दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए, जिन्होंने छह अलग-अलग विश्व कप संस्करणों में गोल करने का कारनामा किया है.

शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर

मुकाबले की शुरुआत से ही स्पेन ने आक्रामक खेल दिखाया. मिकेल ओयारजाबाल ने शुरुआती मिनटों में ही पुर्तगाल के गोलकीपर डिओगो कोस्टा की परीक्षा ली, लेकिन वह शानदार बचाव करने में सफल रहे. इसके बाद स्पेन को एक और अच्छा मौका मिला, मगर उसे गोल में बदला नहीं जा सका.

पुर्तगाल ने भी जवाब देने में देर नहीं की. जोआओ कैंसेलो ने स्पेन की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाया, जबकि रोनाल्डो ने एक तेज शॉट लगाकर गोल करने की कोशिश की. हालांकि स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने बेहतरीन बचाव करते हुए खतरा टाल दिया.

पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन गोलकीपरों के शानदार प्रदर्शन के कारण स्कोर बराबर रहा.

दूसरे हाफ में पुर्तगाल ने अपना दबाव बढ़ा दिया. पेड्रो नेटो और मैदान पर उतरे राफेल लियाओ ने कई बार स्पेन के डिफेंस को परेशान किया. ब्रूनो फर्नांडिस के पास भी गोल करने का सुनहरा मौका आया, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट के बाहर चला गया.

ऐसा लग रहा था कि मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से होगा, लेकिन अतिरिक्त समय में स्पेन ने बाजी पलट दी.

मेरिनो ने दिलाई स्पेन को ऐतिहासिक जीत

मैच के अंतिम दौर में मिकेल मेरिनो ने पेनल्टी एरिया के अंदर शानदार जगह बनाई और शांत दिमाग से गेंद को गोल में पहुंचा दिया. इस एक गोल ने पूरे मुकाबले की तस्वीर बदल दी और स्पेन को क्वार्टर फाइनल का टिकट दिला दिया.

इसके बाद पुर्तगाल ने बराबरी के लिए पूरी ताकत झोंक दी. बर्नार्डो सिल्वा ने आखिरी पलों में हेडर के जरिए गोल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद थोड़ी सी बाहर निकल गई. इसके साथ ही पुर्तगाल का टूर्नामेंट खत्म हो गया और स्पेन ने अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली.

ये भी पढ़ें: रांची में धोनी के फार्महाउस के बाहर उमड़ा लोगों का सैलाब, फैंस ने धूमधाम से मनाया ‘थाला’ का जन्मदिन

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

10 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

16 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

29 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

36 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

46 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

1 hour ago