MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे चहेते और सफल कप्तानों में से एक, महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई 2026 को पूरे 45 वर्ष के हो गए हैं. कैप्टन कूल के इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए उनके फैंस में गजब का दीवानगी देखने को मिल रही है. रांची के सिमरिया इलाके में स्थित धोनी के फार्महाउस के बाहर सुबह से ही हजारों फैंस की भारी भीड़ जुट गई.
वहां का नजारा किसी त्योहार जैसा था. धोनी की एक झलक पाने की उम्मीद में देश के कोने-कोने से आए फैंस ने फार्महाउस के गेट के बाहर ही बड़ा सा केक काटा और “हैप्पी बर्थडे माही” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. सिर्फ रांची ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी सुबह से ‘Happy Birthday Dhoni’ और ‘Thala’ जैसे हैशटैग टॉप ट्रेंड कर रहे हैं.
क्यों खास हैं धोनी?
क्रिकेट के मैदान पर धोनी की शांत खोपड़ी और गजब के फैसलों का हर कोई कायल रहा है. वे दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिनकी अगुआई में भारत ने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफियां जीती हैं चाहे वो 2007 का पहला टी-20 वर्ल्ड कप हो, 2011 का ऐतिहासिक वनडे वर्ल्ड कप या फिर 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी.
भले ही माही ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो लेकिन एक बेहतरीन फिनिशर और लीडर के तौर पर उनका जादू आज भी करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज कर रहा है. 45वें जन्मदिन पर उनके घर के बाहर जुटी इस भीड़ सेये तो साफ है कि ‘थाला’ की लोकप्रियता आज भी वैसी ही है जैसी उनके खेलने के दिनों में हुआ करती थी.
ये भी पढ़ें- MS Dhoni Net Worth: 45 के हुए ‘कैप्टन कूल’, जानें पिछले 1 साल में कितनी बदल गई थाला की नेटवर्थ
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


