खेल

गांव-गांव खोजे जाएंगे 5 से 15 साल के धुरंधर, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; जानिए क्या है ‘स्पोर्ट्स टैलेंट हंट’?

Sports Talent Hunt for 2036 Olympics:  80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश के खेल जगत और भविष्य के एथलीट्स के लिए एक क्रांतिकारी ऐलान किया है. पीएम मोदी ने साफ किया कि भारत 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी की प्रबल दावेदारी कर रहा है और 2030 में राष्ट्रमंडल खेल (CWG) का आयोजक बनने जा रहा है.

इसी विजन को साकार करने के लिए सरकार देशव्यापी ‘स्पोर्ट्स टैलेंट हंट’ अभियान शुरू करने जा रही है. इस मिशन के तहत गांव-गांव जाकर 5 से 15 साल तक की उम्र के बच्चों की प्रतिभा को तलाशा जाएगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का चैंपियन बनाया जाएगा.

पीएम ने खलों को लेकर जताई चिंता

लाल किले की प्राचीर से भाषण देते हुए पीएम मोदी ने खेल जगत की एक कड़वी सच्चाई को सामने रखा. उन्होंने कहा कि दुनियाभर में करीब 40 तरह के खेल हैं और ओलंपिक जैसी वैश्विक प्रतियोगिताओं में लगभग 325 स्पर्धाएं होती हैं. बेहद दुखद है कि इनमें से दो-तिहाई खेलों में भारत की मौजूदगी तक नहीं होती और हम क्वालिफाई तक नहीं कर पाते.

पीएम ने साफ किया कि अब भारत को सिर्फ चुनिंदा खेलों तक सीमित नहीं रहना है बल्कि हर उस विधा में अपनी धाक जमानी है जहां आज तक तिरंगा नहीं लहराया है.

जानिए क्या है ‘स्पोर्ट्स टैलेंट हंट’?(Sports Talent Hunt for 2036 Olympics)

पीएम मोदी के विजन के अनुसार, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट एक ऐसा राष्ट्रव्यापी खोज अभियान होगा, जिसमें दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से लेकर छोटे शहरों तक की जमीनी प्रतिभाओं को बाहर निकाला जाएगा:

उम्र सीमा: 5 से 15 साल के बच्चों पर पूरा फोकस रहेगा.

खोज अभियान: गांव-गांव जाकर बच्चों की शारीरिक क्षमता, फुर्ती और खेल प्रतिभा की पहचान की जाएगी.

विश्वस्तरीय कोचिंग: चुने गए बच्चों को कम उम्र से ही विश्वस्तरीय ट्रेनिंग, डाइट और आधुनिक कोचिंग दी जाएगी.

अनछुए खेलों पर ध्यान: उन खेलों और स्पर्धाओं के लिए एथलीट्स तैयार किए जाएंगे, जिनमें भारत आज तक भाग भी नहीं लेता था.

यह भी पढ़ें: ‘दुनिया के किसी कोने में छिप जाओ, बचोगे नहीं!’ यूएई से पकड़े गए ड्रग माफिया बसोया की वापसी पर बोले अमित शाह

2036 ओलंपिक को लेकर क्या बोले पीएम?

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अगर हमें 2036 के ओलंपिक पोडियम पर तिरंगा फहराना है और राष्ट्रगान गूंजते हुए सुनना है, तो उसकी तैयारी आज ही से शुरू करनी होगी. जो बच्चे आज 5 से 10 या 15 साल के हैं, वही 2036 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसलिए बिना एक पल गंवाए, देश के भावी चैंपियंस को तराशने के लिए सरकार पूरी ताकत झोंकने जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

24 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

25 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

1 hour ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 hour ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago