Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Indian Sports

कोलकाता के महज 3 साल, 8 महीने और 19 दिन के अनीश सरकार दुनिया के सबसे कम उम्र के FIDE-रेटेड शतरंज खिलाड़ी बने हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक की तैयारी के लिए देशभर में 5 से 15 साल के बच्चों की खेल प्रतिभा खोजने का बड़ा अभियान घोषित किया. गांवों और छोटे शहरों से चुने गए खिलाड़ियों को आधुनिक ट्रेनिंग, डाइट और विश्वस्तरीय कोचिंग देकर भविष्य के चैंपियन तैयार किए जाएंगे.

स्पेन का एक पारंपरिक खेल 'बिलार्डा' इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो हूबहू भारत के पारंपरिक खेल 'गिल्ली-डंडा' जैसा है. 13वीं सदी के इस स्पेनिश खेल के वीडियो देखकर भारतीय यूजर्स को अपना बचपन याद आ गया है.

संसद ने नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल 2025 पारित कर भारतीय खेलों के प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और खिलाड़ी-केंद्रित बदलाव की शुरुआत कर दी है.

भारत की पहली महिला ओलंपिक पदक विजेता करनम मल्लेश्वरी ने पीएम मोदी से मुलाकात को प्रेरणादायक बताया. यमुनानगर में उनकी अकादमी के काम को सराहते हुए मोदी ने इसे ओलंपिक के लिए noble mission कहा.

भारतीय मेंस टेबल टेनिस टीम ने एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता. सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ मिली 0-3 से हार.

Nishad Kumar: हाथ गंवाने के बाद जब निषाद पूरी तरह से टूट चुके थे, तब उनकी मां ने उन्हें कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि वह दिव्यांग हो गए हैं.