खेल

Suresh Raina Birthday: कभी मुर्गा बनाते तो कभी चेहरे पर पानी फेंक देते थे सीनियर्स, परेशान होकर रैना ने छोड़ दिया था हॉस्टल, ऐसे बदली किस्मत

Suresh Raina: भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज रहे सुरेश रैना का आज जन्मदिन है. इस मौके आज हम आपको वो घटना बताएंगे जिसकी वजह से सुरेश रैना ने एक बार अपना स्पोर्ट्स हॉस्टल तक छोड़ दिया था. अपनी किताब ‘बिलीव’ में सुरेश रैना लिखते हैं कि उनका बचपन मुश्किल परिस्थितियों से गुजरा है. जब क्रिकेट खेलने के लिए उन्होंने स्पोर्ट्स हॉस्टल ज्वाइन किया तब उनके सीनियर्स उनके साथ रैगिंग करने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाते थे. कई बार तो सीनियर्स उनसे ही अपने कपड़े धुलवाते थे. जिससे तंग आकर सुरेश रैना ने हॉस्टल छोड़ दिया था, लेकिन अपने स्पोर्ट्स टीचर के समझाने पर वो दोबारा हॉस्टल में आ गए.

सुरेश रैना (Suresh Raina) जब तेरह साल के थे, तब वो ट्रेन से आगरा क्रिकेट खेलने जा रहे थे. उस समय अधिकतर लोगों के पास सीट नहीं थी. जिसकी वजह से जिसको जहां जगह मिली वो वहीं पर बैठ गया था. सुरेश रैना ने ठण्ड लगने पर अपना क्रिकेट किट पहन लिया था.फिर थोड़ी देर बाद उनके ऊपर आकर एक भरी भरकम बच्चा बैठ गया. कुछ देर बाद उन्होंने आंखें खोली तो देखा कि वही बच्चा उन पर पेशाब कर रहा है और सुरेश के हाथ पीछे से बंधे हुए हैं.

इसके बाद वो आगे लिखते हैं कि उन्होंने उस बच्चे को एक जोरदार धक्का दिया. बाद में हॉस्टल ने जांच कमिटी गठित की. अपनी किताब में वो आगे लिखते हैं कि एक युवा क्रिकेटर के तौर पर उन्होंने कई सारी चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी. इसके अलावा भी रैना ने अपनी किताब में कई सारी घटनाओं का जिक्र किया है.

ये भी पढ़ें : IND vs NZ 2nd ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे में बारिश बनी विलेन, रद्द हुआ मैच

सुरेश रैना का क्रिकेट करियर

बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास ले लिया है, लेकिन वो विदेशों में क्रिकेट खेलते हुए नजर आयेंगे. सुरेश रैना के क्रिकेट करियर को देखें, तो उन्होंने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था. अपने क्रिकेट करियर में सुरेश रैना ने  18 टेस्ट मैचों में 768, 226 वनडे में 5615 और 78 टी20 में 1605 रन बनाए. सुरेश रैना ने अपने आइपीएल कैरियर में कुल 205 मैच खेलें और लगभग  32.51 की औसत और 136.76 की स्ट्राइक रेट से 5528 रन बनाए हैं. सुरेश रैना ने अपने पुरे आईपीएल करियर में  506 चौके और 203 छक्के के साथ 108 कैच भी पकड़ा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

6 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

6 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

7 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

7 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

7 hours ago