यूटिलिटी

UPI Transaction: यूपीआई से गलत अकाउंट में पैसे भेज दिए? जानिए रिफंड के लिए क्या करना होगा

UPI Payment: ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से चीजें कितनी आसान हो गई हैं. खासकर, यूपीआई पेमेंट के ज़रिए आप चाँद सेकेंड्स में ट्रांजैक्शन कर सकते  है. एक सिंपल क्यूआर कोड को स्कैन किया, या फिर एक लिंक पर क्लिक करके पेमेंट कर दिया. लेकिन इतनी सुविधाओं के बीच भी दिक्कत तब हो जाती है, जब कहीं एक-दो गलतियों हो जाती हैं. जैसे कि डीटेल में कहीं कुछ कमी रह गई, अकाउंट नंबर गलत पड़ गया, ऐसे में फिर आपके सामने समस्याएं खड़ी हो जाती है. कभी-कभी जल्दी में हो सकता है कि आपने गलत अकाउंट में पैसे भेज दिए तो अब क्या कर सकते हैं? घबराइए नहीं. आपके पास रिफंड मिलने के ऑप्शन होते हैं. आप इसकी शिकायत कर सकते हैं.

गलत अकाउंट में पैसे भेज दिए, तो क्या करना चाहिए?

अक्सर जल्दबाजी में हो सकता है कि आपने गलत ट्रांजैक्शन कर दिया हो तो इसके लिए घबराइए नहीं जानिए क्या कर सकते हैं जिससे आपका ऑनलाइन ट्रांजैक्शन रिफंड किया जा सकता है

अगर आपने Paytm, GPay, PhonePe जैसे ऐप के जरिए ट्रांजैक्शन किया है, तो आप ऐप के कस्टमर सर्विस में जाकर असिस्टेंस मांग सकते हैं. आप अपने बैंक की हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं.

आपके फोन में पैसे कटने का जो मैसेज आया है, उसे सेव करके रखें. इस मैसेज में जो डीटेल्स होती हैं, उनकी रिफंड के लिए जरूरत पड़ती है.

आरबीआई अपनी गाइडलाइन में कहता है कि गलत अकाउंट में पैसे भेजने की स्थिति में आप bankingombudsman.rbi.org.in पर जाकर शिकायत कर सकते हैं.

आपको बैंक में इसकी एक ऐप्लीकेशन भी डालनी होगी, जिसमें अपनी बैंक डीटेल्स के साथ उस अकाउंट का नंबर भी डालना होगा, जिसमें पैसे गए हैं.

ये भी पढ़े- Business Idea: केवल 10 हजार में शुरू करें ये बिजनेस और कमाए अच्छा मुनाफा, साल भर रहती है इसकी डिमांड

 

लीगल कंप्लेन भी करा सकते हैं दर्ज

अगर मान लीजिए आपको पता है कि गलत बेनेफिशियरी कौन है और वो पैसे वापस करने से मुकर रहा है, तो आप उसके खिलाफ NPCI की वेबसाइट पर जाकर शिकाएत कर सकते हैं.

NPCI की वेबसाइट पर कैसे करते हैं कंप्लेन

NPCI की वेबसाइट पर जा कर. यहां Dispute Redressal Mechanism पर जाए और स्क्रोल करें नीचें आपको ट्रांजैक्शन टैब दिखेगा.उसे एक्सपैंड करें. यहां आपको ट्रांजैक्शन नेचर, इशू, ट्रांजैक्शन आईडी, बैंक, अमाउंट, डेट ऑफ ट्रांजैक्शन, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी डीटेल डालना होगा अपना बैंक अकाउंट स्टेटमेंट लगा कर सबमिट पर क्लिक कर दें.

Dimple Yadav

Recent Posts

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

4 minutes ago

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

9 minutes ago

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

19 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

24 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

38 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

41 minutes ago