Suryakumar Yadav Controversy: भारतीय क्रिकेट के ‘मिस्टर 360’ यानी सूर्यकुमार यादव अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. मैदान पर उनके शॉट्स जितने बेबाक होते हैं, असल जिंदगी में उनका और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी का रिश्ता भी उतना ही गहरा और प्यारा माना जाता है. सूर्या ने कई बार सार्वजनिक मंचों पर स्वीकार किया है कि आज वो जहां भी हैं, उसमें देविशा का हाथ सबसे बड़ा है. लेकिन, इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया से लेकर खेल जगत तक खलबली मचा दी है.
एक मॉडल और एक्ट्रेस के दावे ने सूर्या के फैंस को हैरान कर दिया है. यह खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने किया है.
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान खुशी मुखर्जी से जब क्रिकेटर्स और उनके रिश्तों को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से सूर्यकुमार यादव का नाम ले लिया. खुशी का दावा है कि एक वक्त था जब कई क्रिकेटर्स उनके पीछे पड़े थे और सूर्या भी उनमें से एक थे. खुशी ने वीडियो में कहा, “बहुत सारे क्रिकेटर्स मुझे अप्रोच करते थे. सूर्यकुमार यादव भी मुझे काफी मैसेज भेजा करते थे. हालांकि, अब हमारे बीच उतनी बातचीत नहीं होती.”
खुशी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उन्हें किसी क्रिकेटर या सेलिब्रिटी के साथ नाम जोड़े जाने से चिढ़ है. उन्होंने कहा कि वो किसी भी तरह के रिलेशनशिप या लिंकअप की अफवाहों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं. उनका मानना है कि जब कोई रिश्ता है ही नहीं, तो फिजूल की खबरें क्यों उड़े?
बता दें कि खुशी मुखर्जी ग्लैमर जगत का एक जाना-माना नाम हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.5 मिलियन (15 लाख) फॉलोअर्स हैं. उनकी खासियत यह है कि इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग होने के बावजूद वो खुद किसी को भी फॉलो नहीं करतीं. अपनी बोल्ड तस्वीरों और बेबाक बयानों के चलते वो अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं, लेकिन सूर्या पर दिए इस बयान ने उन्हें एक अलग ही तरह के विवाद के केंद्र में खड़ा कर दिया है.
ये भी पढ़ें- खराब फॉर्म के बीच तिरुपति बालाजी पहुंचे सूर्यकुमार यादव, पत्नी संग लिया भगवान का आशीर्वाद
एक तरफ जहां निजी जिंदगी को लेकर यह बयान वायरल हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव के कंधे पर करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें टिकी हैं. सूर्या फिलहाल छोटे से ब्रेक पर हैं, लेकिन उनके लिए साल 2025 का आगाज बेहद धमाकेदार होने वाला है.
टीम इंडिया को नए साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. यह सीरीज सूर्या की कप्तानी की अग्निपरीक्षा होगी क्योंकि इसके ठीक बाद फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. पहली बार सूर्यकुमार यादव किसी आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. ऐसे में उनके पास गलतियों की कोई गुंजाइश नहीं है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…
भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…
दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…