LSG vs MI: भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव गुरुवार को अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर बजरंगबली के चरणों में शीश नवाया और फिर भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए.
इस दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी, हेमंत दास ने सूर्यकुमार यादव को विधिवत पूजा-अर्चना करवाई.
सूर्यकुमार यादव पीले कुर्ता-पायजामा और भगवा गमछा पहने हुए थे. जैसे ही वह मंदिर पहुंचे, श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वहां मौजूद लोग ‘जय श्री राम’ के जयघोष से माहौल को भक्तिमय बना रहे थे.
रामलला के दर्शन करने के बाद, सूर्यकुमार यादव ने निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर को ध्यान से देखा और वहां चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने मंदिर निर्माण के प्रति अपनी श्रद्धा और उत्साह को भी व्यक्त किया. करीब एक घंटे तक अयोध्या में रुकने के बाद, सूर्यकुमार और उनका परिवार अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हो गया. उनके इस आध्यात्मिक दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिसमें वह भक्ति-भाव में लीन नजर आ रहे थे.
सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी के साथ राम मंदिर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की, वहीं दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज ने भी इस दौरान की तस्वीरें साझा कीं. इनमें तिलक वर्मा और करण शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं.
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस का अगला मैच शुक्रवार, 4 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs MI) के खिलाफ इकाना स्टेडियम में है.
-भारत एक्सप्रेस
Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…
बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…
कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…
राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…
इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…
नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…