इस दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी, हेमंत दास ने सूर्यकुमार यादव को विधिवत पूजा-अर्चना करवाई.
सूर्यकुमार यादव पीले कुर्ता-पायजामा और भगवा गमछा पहने हुए थे. जैसे ही वह मंदिर पहुंचे, श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वहां मौजूद लोग ‘जय श्री राम’ के जयघोष से माहौल को भक्तिमय बना रहे थे.
राम मंदिर के निर्माण को लेकर उत्सुकता
रामलला के दर्शन करने के बाद, सूर्यकुमार यादव ने निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर को ध्यान से देखा और वहां चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने मंदिर निर्माण के प्रति अपनी श्रद्धा और उत्साह को भी व्यक्त किया. करीब एक घंटे तक अयोध्या में रुकने के बाद, सूर्यकुमार और उनका परिवार अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हो गया. उनके इस आध्यात्मिक दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिसमें वह भक्ति-भाव में लीन नजर आ रहे थे.
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी के साथ राम मंदिर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की, वहीं दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज ने भी इस दौरान की तस्वीरें साझा कीं. इनमें तिलक वर्मा और करण शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं.
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस का अगला मैच शुक्रवार, 4 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs MI) के खिलाफ इकाना स्टेडियम में है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



