Bharat Express DD Free Dish

Smriti Mandhana ने अपनी शादी को किया रद्द, Palash Muchhal से रिश्ता खत्म; दोनों परिवारों के लिए मांगी प्राइवेसी

स्मृति मंधाना ने रविवार को पोस्ट जारी कर बताया कि उनकी पलाश मुच्छल से होने वाली शादी अब पूरी तरह रद्द हो चुकी है. उन्होंने फैन्स और मीडिया से आग्रह किया है कि इस समय दोनों परिवारों को स्पेस और प्राइवेसी दी जाए.

Smriti Palash Wedding Called Off: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि उनकी संगीतकार पलाश मुच्छल से होने वाली शादी अब पूरी तरह रद्द हो चुकी है. पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मंधाना ने खुद आगे आकर इस मामले को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया.

Smriti Mandhana ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

इंस्टाग्राम पर जारी बयान में स्मृति मंधाना ने साफ कहा कि वह हमेशा अपनी निजी जिंदगी को चर्चा से दूर रखती हैं, लेकिन फैली अफवाहों ने उन्हें सामने आकर बात करने पर मजबूर कर दिया.

उन्होंने लिखा- “पिछले कुछ हफ्तों में मेरी जिंदगी को लेकर बहुत सारी बातें सामने आईं. मैं हमेशा अपनी प्राइवेसी को महत्व देती हूं, लेकिन अब मुझे साफ करना जरूरी लग रहा है कि शादी रद्द कर दी गई है. मैं चाहती हूं कि यह मामला यहीं खत्म हो जाए और आप सभी भी इसे यहीं छोड़ दें. दोनों परिवारों को थोड़ा समय और शांति दें ताकि हम अपने हिसाब से आगे बढ़ सकें.” उनकी पोस्ट से साफ लगा कि लगातार चल रही चर्चाओं ने उन्हें काफी परेशान किया है.

मंधाना ने आगे लिखा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा क्रिकेट रही है और आगे भी वही रहेगी. “मैं मानती हूं कि हर किसी की जिंदगी में एक बड़ा मकसद होता है. मेरे लिए वो हमेशा अपने देश का प्रतिनिधित्व करना है. मैं चाहती हूं कि जितना हो सके भारत के लिए खेलती रहूं और टीम के लिए ट्रॉफियां जीतूं. बस अब आगे बढ़ने का समय है.”

Smriti Palash Wedding Called Off

Palash Muchhal ने भी डाली पोस्ट

पलाश मुच्छल ने भी स्मृति मंधाना के साथ शादी टूटने पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भावुक बयान दिया. उन्होंने लिखा- “मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्तों से दूर रहने का फैसला किया है. मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग मेरे लिए सबसे पवित्र चीज के बारे में बेबुनियाद अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया देते हैं. यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है और मैं अपने विश्वासों पर अडिग रहकर इससे निपटूंगा.

पलाश ने आगे लिखा- “मैं सचमुच उम्मीद करती हूं कि हम, एक समाज के रूप में, किसी के बारे में बिना पुष्टि की गई अफवाहों के आधार पर राय बनाने से पहले रुकना सीखें, जिनके स्रोत कभी पहचाने नहीं जाते. हमारे शब्द हमें ऐसे जख्म दे सकते हैं जिन्हें हम कभी समझ नहीं पाएंगे. जब हम इन बातों के बारे में सोचते हैं, तो दुनिया में कई लोग गंभीर परिणामों का सामना कर रहे होते हैं.”

साथ ही पलाश ने सोशल मीडिया पर झूठी खबरे फैलाने वालों को चेतावनी भी दी, उन्होंने लिखा- “मेरी टीम झूठी और अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी. इस कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का धन्यवाद.”

ये भी पढ़ें- शादी टलने के बाद Smriti Mandhana ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पहला पोस्ट, उंगली में नहीं दिखी सगाई की अंगूठी

शादी से ठीक पहले हालात बदले

स्मृति और पलाश की शादी की तैयारियां कई दिनों से सुर्खियों में थीं. सांगली में होने वाली शादी से पहले हल्दी-मेहंदी जैसे कार्यक्रम भी हुए थे. लेकिन फिर अचानक मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ गई और 23 नवंबर को होने वाली शादी कुछ समय के लिए टाल दी गई. इसके बाद हालात और उलझते चले गए.

सोशल मीडिया पर मंधाना ने अपनी शादी से जुड़ी सभी पोस्ट डिलीट कर दीं. इसी दौरान उन्होंने महिला बिग बैश लीग से नाम भी वापस ले लिया. उनकी करीबी दोस्त और टीम इंडिया की साथी खिलाड़ी जेमिमा रॉड्रिग्स भी लीग से हट गईं, ताकि वो इस मुश्किल समय में स्मृति के साथ रह सकें. इन घटनाओं के बाद अटकलें और तेज हो गईं, जिन पर अब मंधाना ने विराम लगाने की कोशिश की है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read