आज वर्ल्ड कप में ट्रिपल धमाका! ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच, शाम को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की महाभिड़ंत; देखें पूरा शेड्यूल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज बुधवार का दिन बेहद खास है. अहमदाबाद, कोलंबो और मुंबई में कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे. जहाँ साउथ अफ्रीका के सामने अफगानिस्तान की चुनौती होगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दिन का सबसे बड़ा मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच शाम को खेला जाएगा.





