खेल

सचिन-सहवाग और ब्रायन लारा से कभी होती थी तुलना, अब 25 साल की उम्र में डूब रहा है करियर

भारत में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. यह अनुशासन ही है जो किसी क्रिकेटर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबे समय तक टिके रहने में मदद करता है. बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं था, लेकिन यह उनका अनुशासन ही था जिसने उन्हें निराश किया. एक बार आईसीसी ने उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए उन्हें क्रिकेट जगत का भविष्य में एक बड़ा नाम बताया था. लेकिन अब टीम इंडिया तो छोड़िए 25 वर्षीय इस खिलाड़ी ने खुद को एक ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया है, जो आईपीएल 2025 में अनसोल्ड रहा.

जिस खिलाड़ी की तुलना सचिन तेंदुलकर- वीरेंदर सहवाग से होती थी, जिस खिलाड़ी में लोग ब्रायन लारा को देखते थे, अब उसी खिलाड़ी की हालत खस्ता हो चुकी है. इस खिलाड़ी को देखकर ऐसा लगता है कि कामयाबी जरा देर से मिले लेकिन ऐसा डाउन फॉल किसी को न मिले. एक समय था जब इस खिलाड़ी ने आईपीएल से लेकर टीम इंडिया तक तहलका मचा दिया था लेकिन यह शौहरत उनके लिए महज चंद वर्षों की थी. अब उनके करियर में ऐसा समय आ गया है कि वो न आईपीएल में हैं और न टीम इंडिया में. अपने छोटे से ही करियर में पृथ्वी शॉ पहली बार आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे.

आईपीएल में नहीं छोड़ पाए अपनी चमक

पृथ्वी शॉ को दिल्ली ने आईपीएल 2022 से पहले रिटेन किया था और उन्हें भी उनके बेस प्राइस 75 लाख पर भी कोई ख़रीदार नहीं मिला. शॉ ने पिछले दो सीज़न में दिल्ली के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था जिसके बाद पिछले सीज़न में अभिषेक पोरेल के लिए उन्हें ड्रॉप किया गया था. हाल ही में उन्हें मुंबई की रणजी टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया था.

अनुशासन की कमी बनी दुश्मन

खराब फॉर्म, फिटनेस और अनुशासन की कमी इस बल्लेबाज की सबसे बड़ी दुश्मन है. शॉ अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं और अलग-अलग पार्टियों में दिख जाते हैं, जो उनकी ट्रोलिंग की वजह भी बनता है. अब वो सिर्फ क्रिकेट फैंस के लिए ट्रोलिंग का जरिया बन गए हैं और यही बात अब उन्हें भी चुभने लगी है. पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में 79 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1892 रन बनाए. पृथ्वी शॉ के बल्ले से इस दौरान 14 अर्धशतकीय पारियां निकली. इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 मैच खेला. फिलहाल पृथ्वी शॉ फिटनेस पर फोकस कर वापसी की तैयारी कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

हंसे या रोएं? MLC चुनावों के नतीजों से नेता हुए परेशान, राजनीतिक पंडितों का सिर घूमा

MLC Election Results: चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे…

46 minutes ago

कांग्रेस में नया घमासान: गौतम को ‘राय’ से ऐतराज, सिर्फ ‘आराधना’ के भरोसे साधेंगे दिल्ली दरबार?

Rajendra Pal Gautam Controversy: यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे…

1 hour ago

‘अब किसी प्रदर्शन में नहीं जाऊंगा’, लीव इंडिया नोटिस पर इमरान खान ने दी सफाई

FRRO के 'लीव इंडिया' नोटिस को चुनौती देने पहुंचे अभिनेता इमरान खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट…

1 hour ago

Dhanteras 2026: इस दिन भूलकर भी किसी को न दें ये 3 चीजें, मान्यता है कि घर से चली जाती है बरकत

Dhanteras 2026: धनतेरस 2026 पर कुछ वस्तुओं का लेनदेन अशुभ माना जाता है. जानिए क्यों…

2 hours ago

रियल मिर्जापुर की लड़ाई! अनुप्रिया पटेल के सामने दोहरी चुनौती, दिव्या मित्तल और पकौड़ी लाल ने बढ़ाई टेंशन

Mirzapur Politics: मिर्जापुर की सियासी गद्दी की जंग तेज हो गई है. अनुप्रिया पटेल को…

2 hours ago