दुनिया

न्यूयॉर्क की सड़कों पर मैक्रों का ट्रैफिक ड्रामा, ट्रंप को लगाया फोन

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा. उनकी कार को पुलिस ने बीच सड़क पर रोक दिया. वजह थी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला. ट्रंप के निकलने से पहले सुरक्षा कारणों से रास्ता बंद कर दिया गया था.

क्या था पूरा मामला?

मैक्रों (Emmanuel Macron) को जब रोका गया तो वो खुद गाड़ी से उतरकर ट्रैफिक पुलिस से बात करने लगे. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधिकारी उन्हें ट्रंप के काफिले का हवाला देकर रास्ता बंद होने की जानकारी दे रहा है. इसके बाद मैक्रों ने फोन उठाया और कहा जा रहा है कि उन्होंने सीधे ट्रंप को कॉल किया.

मैक्रो का ट्रंप से मजाकिया अंदाज में बात

मैक्रों ने ट्रंप से मजाकिया अंदाज में कहा,

“आप सोच नहीं सकते कि मैं न्यूयॉर्क की सड़क पर खड़ा हूं और आपका इंतजार कर रहा हूं. आपकी वजह से सबकुछ बंद हो गया है.”

इसके बाद मैक्रों ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की और कुछ के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

न्यूयॉर्क पुलिस का बयान

इस पूरे घटना पर न्यूयॉर्क पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग मैक्रों के सहज और मजेदार अंदाज की तारीफ कर रहे हैं.

फिलिस्तीन को दें चुके हैं स्थायी मान्यता

मैक्रों इस समय संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क आए हैं. पहले ही दिन उन्होंने फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने की घोषणा की जिससे पूरी दुनिया की नजर फ्रांस पर टिक गई है. फ्रांस यूरोप का पहला ऐसा देश है जो यूएन का स्थायी सदस्य होते हुए फिलिस्तीन को मान्यता दे रहा है.

इसे भी पढ़ें-UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को जमकर घेरा, कहा- पहले अपनी अर्थव्यवस्था और मानवाधिकार सुधारो

UN में किन मुद्दों पर चर्चा?

इस बार की यूएन बैठक में आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, सीरिया और फिलिस्तीन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है. मैक्रों का यह ट्रैफिक मोमेंट भले ही हल्का-फुल्का रहा हो लेकिन उनकी राजनीतिक भूमिका इस मीटिंग में काफी अहम मानी जा रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

37 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

46 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

51 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

1 hour ago