खेल

‘इंतजार करिए’: वैभव सूर्यवंशी की इस पोस्ट से T-20 डेब्यू की चर्चा तेज, वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेइंग-11 में क्यों नहीं मिली जगह

भारतीय क्रिकेट के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे चौथे टी-20 मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा कर क्रिकेट फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी. वैभव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘इंतजार करिए’ लिखते हुए बवंडर (तूफान) और रेत घड़ी की इमोजी लगाई. इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके घरेलू मैदान पर टी-20 डेब्यू को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई. उनकी इस पोस्ट को अब तक 8 लाख 96 हजार से अधिक यूजर्स लाइक कर चुके हैं.

वेस्टइंडीज सीरीज में नहीं मिला प्लेइंग-11 में मौका

वैभव की इस पोस्ट के बाद फैंस और खेल विशेषज्ञों को लगा कि शायद टीम प्रबंधन वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को हैदराबाद में खेले जाने वाले चौथे टी-20 मुकाबले में उन्हें प्लेइंग-11 में मौका देने जा रहा है. हालांकि, टॉस के बाद जब टीम शीट सामने आई, तो उन्हें अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया. वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी मौजूदा सीरीज में युवा बल्लेबाज को अब तक बेंच पर ही बैठना पड़ा है और भारतीय धरती पर अपने पहले इंटरनेशनल मैच के लिए उनका इंतजार अभी बाकी है.

डेब्यू से पहले भी पोस्ट कर चुके हैं संकेत

यह पहला मौका नहीं है जब वैभव ने मैदान पर उतरने से पहले सोशल मीडिया पर संकेत दिया हो. इससे पहले 4 जुलाई को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने से पहले भी उन्होंने इसी तरह की पोस्ट साझा की थी. वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पुरुष क्रिकेटर बने थे. हाल के दिनों में भी वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे हैं; उन्होंने 26 सितंबर को फ्लाइट से फोटो डालकर ‘नीड फॉर स्पीड’ लिखा था, 1 अक्टूबर को एशियाड में बैटिंग का विजुअल साझा किया और 3 अक्टूबर को लिखा था— ‘इससे बेहतर एहसास नहीं’.

टी-20 इंटरनेशनल में 186 से अधिक का स्ट्राइक रेट

महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचने वाले वैभव सूर्यवंशी अब तक भारत के लिए खेले 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 186.36 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 246 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं ओवरऑल टी-20 क्रिकेट की बात करें तो वे 42 मैचों में 4 शतक और 8 अर्धशतकों की मदद से 1723 रन ठोक चुके हैं. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे तेज भारतीय शतक लगाने और अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले इस युवा बल्लेबाज के मैदान पर उतरने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

मुंबई इंडियंस को मिला अपना राजा वापस! क्या रोहित शर्मा संभालेंगे फिर से टीम ब्लू की कमान?

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

10 minutes ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, इंडिया गेट पर माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

29 minutes ago

‘नीला ड्रम बना खौफ’… सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को क्यों हुई फांसी? कोर्ट ने बताईं 5 बड़ी वजहें

Muskaan Sahil Death Penalty: मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला आया है.…

1 hour ago

मां बनी ममता की सौदागर! कितने में किया 9 महीने के बेटे का सौदा? बंगाल में मिला जशपुर का लड़का

Jashpur child selling case: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से एक दिल…

2 hours ago