खेल

विराट दिवाली: कोहली के दम से हारा पाकिस्तान, मेलबर्न में बजने लगे पटाखे

टी20 विश्वकप में मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. भारत ने पिछले साल दुबई के मैदान में टी20 वर्ल्ड में पाकिस्तान के हाथों मिली हार का बदला आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ले लिया है, किंग कोहली ने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छिनते हुए भारत के 150 करोड़ क्रिकेट फैन्स को दीवाली का शानदार तोहफा दिया है.

भारत ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में रविवार को पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है. विराट कोहली ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली है जिसके बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला आखिरी गेंद में जीत लिया है. कोहली के अलावा हार्दिक पंड्या ने 37 गेंदों में 40 रन की पारी खेली. कोहली और पंड्या ने पांचवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी दिखाई है. इससे पहले अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट पर 159 रन पर ढ़ेर कर दिया था. अर्शदीप ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिया है. पहले दो ओवर में ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (0) और मोहम्मद रिजवान (4) को आउट करके भारत को शानदार शुरूआत दिलाई.

–भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

4 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

7 minutes ago