खेल

Virat Kohli Debut: जब क्रिकेट को मिला नया सितारा, क्या है ’18’ नंबर का कोहली से कनेक्शन, जानें “किंग” बनने की कहानी

Virat Kohli Debut: 18 अगस्त 2008, भारतीय क्रिकेट के लिए ये दिन हमेशा खास रहेगा. इसी दिन 19 साल का एक युवा बल्लेबाज नीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरा और दुनिया को अपने इरादों का अहसास करा दिया.

वो था विराट कोहली, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर लौटा था और जिसके अंदर मैदान पर सिर्फ रन नहीं, बल्कि इतिहास रचने की भूख भी थी. यही शुरुआत थी “किंग कोहली” बनने की कहानी की.

डेब्यू मैच और धोनी की कप्तानी

कोहली का पहला वनडे मैच कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेला गया. एमएस धोनी उस वक्त कप्तान थे और उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. कोहली ने गौतम गंभीर के साथ पारी की शुरुआत की, जबकि रोहित शर्मा उस समय मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते थे.

भारत की शुरुआत कमजोर रही और गंभीर जल्दी आउट हो गए. कोहली ने एक चौका जड़कर लय पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नुवान कुलसेकरा की गेंद पर 12 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए. भारत यह मैच आठ विकेट से हार गया, लेकिन इस डेब्यू ने क्रिकेट को एक नए दौर का संकेत दे दिया.

पहले शतक ने बदल दिया करियर

शुरुआत भले ही फीकी रही हो, लेकिन कोहली को लगातार मौके मिले. पहली ही सीरीज में उन्होंने एक अर्धशतक जड़ा और दिसंबर 2009 में कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ पहला इंटरनेशनल शतक ठोका.

यही वह पल था, जब उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि यह बल्लेबाज लंबे समय तक क्रिकेट पर राज करेगा. इसके बाद कोहली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

ये भी पढ़ें- BCCI का बड़ा फैसला, घरेलू क्रिकेट में अब चोटिल खिलाड़ियों की जगह उतर सकता है नया प्लेयर

विराट कोहली का सुनहरा सफर

2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनना, 2014 में धोनी के संन्यास के बाद टेस्ट कप्तान बनना और 2018 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने जैसी उपलब्धियों ने कोहली को क्रिकेट का असली “किंग” बना दिया. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम हर फॉर्मेट में नई ऊंचाइयों पर पहुंची.

किंग कोहली की उपलब्धियां

कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने सबसे तेज़ 10 हजार वनडे रन पूरे किए और बतौर टेस्ट कप्तान सात बार डबल सेंचुरी लगाई.

वह पहले भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 10 हजार रन बनाए. साथ ही, दो बार सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड जीतकर अपनी काबिलियत साबित की. उनकी कप्तानी में भारत ने दो बॉक्सिंग-डे टेस्ट भी जीते, जो किसी भारतीय कप्तान के नाम पहली बार दर्ज हुआ.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago