देश

हैदराबाद में श्री कृष्णाष्टमी रथ यात्रा हादसा, करंट लगने से 5 की मौत, 4 घायल

हैदराबाद में श्री कृष्णाष्टमी उत्सव के दौरान रथ यात्रा निकाल रहे लोग करंट की चपेट में आ गए, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब जन्माष्टमी के मौके पर रथ बिजली के तार से टकरा गया.

मृतकों की पहचान कृष्णा (21), रुद्र विकास (39), राजेंद्र रेड्डी (45), श्रीकांत रेड्डी (35), और सुरेश यादव (34) के रूप में हुई है.

यह घटना रविवार देर रात रामनाथपुर के गोकुलनगर में उस समय हुई जब लोग जुलूस में शामिल थे. जुलूस के दौरान जिस वाहन में रथ ले जाया जा रहा था, उसके खराब हो जाने के बाद नौ लोगों का एक समूह रथ को अपने हाथों में उठाकर ले जा रहा था.

बिजली के झटके के कारण वे दूर जा गिरे. इस घटना से जुलूस में शामिल लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

मौके पर पहुंची पुलिस, बचाव कार्य शुरू

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के गनमैन श्रीनिवास समेत चार अन्य घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के अनुसार, यह घटना गोकुलनगर स्थित यादव फंक्शन हॉल के पास हुई जब रथ ऊपर से गुजर रहे एक हाई-टेंशन तार की चपेट में आ गया.

ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने जारी किया भोजपुरी गाना, गाने में विजय सिन्हा के नाम का जिक्र

कई नेताओं ने जताया दुख

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने सरकार से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार प्रदान करने की मांग की.

इस बीच, रविवार रात हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में कृष्णाष्टमी समारोह के दौरान युवाओं के दो समूहों में झड़प हो गई. झड़प में एक व्यक्ति को चोटें आईं. पुलिस को संदेह है कि दोनों समूहों के बीच पुरानी रंजिश के कारण झड़प हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

39 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

40 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

48 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago