खेल

क्यों Vaibhav Suryavanshi पर फूटा Virat Kohli के फैंस का गुस्सा? एक हरकत करना पड़ गया भारी

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया की अंडर-19 टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने वहां अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है.

वनडे सीरीज में धमाकेदार शतक और टेस्ट में शानदार फॉर्म दिखाने के बावजूद वैभव अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि उनकी जर्सी है.

विराट की जर्सी पहनने पर मचा बवाल

दरअसल, यूथ टेस्ट मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी जब मैदान में उतरे तो उन्होंने जो जर्सी पहनी थी, उस पर लिखा था – नंबर 18. यह वही नंबर है जो सालों तक विराट कोहली की पहचान रहा.

जैसे ही फैंस ने यह देखा, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने इस बात पर नाराज़गी जताई कि विराट कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद भी किसी और को यह नंबर देना ठीक नहीं है.

कुछ लोगों ने बीसीसीआई से अपील करते हुए कहा कि विराट की टेस्ट जर्सी नंबर 18 को रिटायर कर देना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई और खिलाड़ी इसे न पहने.

फैंस का तर्क है कि विराट ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में जो मुकाम हासिल किया है, उसकी पहचान हमेशा बरकरार रहनी चाहिए.

मैदान पर बल्ले से बोले वैभव

हालांकि इन चर्चाओं के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर भी कमाल का प्रदर्शन किया है. यूथ वनडे सीरीज में उन्होंने महज 58 गेंदों पर शतक ठोककर सभी को चौंका दिया था. इसी प्रदर्शन के दम पर भारत ने 5 मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी. वैभव इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे.

14 साल की उम्र में बना ली खास पहचान

सिर्फ 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल से लेकर इंटरनेशनल यूथ लेवल तक अपनी अलग पहचान बना ली है. वह लगातार अपने खेल से लोगों को प्रभावित कर रहे हैं. हालांकि जर्सी नंबर को लेकर उठे विवाद ने उनके नाम पर थोड़ी हलचल जरूर मचा दी है.

ये भी पढ़ें- भारत के पहले ‘एंग्लो-इंडियन क्रिकेटर’ से लेकर BCCI अध्यक्ष बनने तक, Roger Binny का बेमिसाल सफर, देश को जिताया ‘वर्ल्ड कप’

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago