खेल

Virat Kohli: क्या T20 के बाद अब वनडे में भी कोहली का बल्ला गरजेगा?

Virat Kohli: अब विराट कोहली का समय खत्म! विराट को अब संन्यास ले लेना चाहिए.., ऐसी तमाम खबरों ने विराट को लंबे समय तक घेरा रखा. मगर किंग कोहली (Virat Kohli) ने एक बार फिर अपने शानदार कमबैक से आलोचकों को मुहतोड़ जवाब दिया है. एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) अब एक नए रंग में हैं. या यूं कह लीजिए की चेज मास्टर एक बार फिर उसी लय में लौट चुके हैं, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. जब वो छोटे ब्रेक के बाद मैदान में लौटे तो पहले दो वनडे संघर्ष करते दिखे, ऐसा लगा कि वो फिर फॉर्म खो बैठे. लेकिन बंगलादेश के खिलाफ सीरीज के अंतिम मैच में उन्होंने शानदार शतक जड़ा.

फॉर्म में हैं किंग कोहली

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद अब कोहली ने वनडे में भी करीब 40 महीने बाद शतक जड़ा, जो उनके और उनके फैंस के लिए बेहद खास है.

छक्का लगाकर कोहली ने पूरा किया 72वां शतक

बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने अपना 72वां अतर्राष्ट्रीय शतक पूरा किया. उन्होंने यह शतक छक्का लगाकर अपने अंदाज़ में लगाया. इस मैच में कोहली ने पहले ईशान का पूरा साथ दिया और बाद में अपना गियर बदलते हुए टीम को 409 रन के बड़े टोटल तक पहुंचाया.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: रिकॉर्डतोड़ ईशान किशन…तीसरे ODI में बने 21 रिकॉर्ड्स, देखें पूरी लिस्ट

लंबे समय बाद किंग अपनी फॉर्म में लौटे

वैसे तो विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ही फॉर्म में लौट चुके थे. दरअसल, कोहली ने अपने फॉर्म में लौटने का संकेत एशिया कप में एक शानदार शतक लगाकर दिया था. कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने T20 करियर की पहली शतकीय पारी खेली थी. इस पारी के बाद ये बात तो तय थी कि विराट टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए अहम बल्लेबाज होंगे. और, हुआ भी कुछ ऐसा ही विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ जो पारी खेली वो इतिहास के पन्नों में हमेशा दर्ज रहेगी. 34 साल के कोहली ने 14 साल के करियर में कई मुकाम हासिल किए. अभी कुछ महीने पहले तक कई दिग्गजों का मानना था कि कोहली का करियर अब खत्म हो गया है लेकिन विराट ने महज कुछ महीनों में ही पूरी कहानी बदल दी.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘नेहरू की महत्वाकांक्षा ने पूर्वोत्तर को पीछे धकेला…’,राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने साधा निशाना

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली प्रधानमंत्री बताया.…

30 minutes ago

आरा में रामकुमार सिंह को मारी थी पहली गोली, शूटर पवन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Ramkumar Singh Murder:: भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन…

30 minutes ago

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

1 hour ago