मनोरंजन

Ashutosh Gowariker ने PM Modi को दिया बेटे कोणार्क की शादी का आमंत्रण, यहां देखें फंक्शन की तस्वीरें

फिल्म निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने अपने बेटे कोणार्क की शादी में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया. पीएम को निमंत्रण देने के लिए गोवारिकर परिवार के साथ पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता गोवारिकर और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर हो रही है, जिसमें वो पीएम मोदी के साथ शादी का कार्ड पकड़े दिख रहे हैं. एक सूत्र ने बताया कि गोवारिकर का परिवार पीएम मोदी के नेतृत्व और विरासत का प्रशंसक है. यह निमंत्रण उनके सम्मान की एक सच्ची अभिव्यक्ति है.

आशुतोष गोवारिकर और सुनीता गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर 2 मार्च को मुंबई में एक भव्य समारोह में नियति कनकिया से विवाह करने वाले हैं. नियति कनाकिया बिजनेसमैन और रियल स्टेट डेवलपर राशेस बाबू भाई कनाकिया की बेटी हैं. कोणार्क सोशल मीडिया पर अक्सर नियति के साथ पोस्ट शेयर करते रहते हैं. एक करीबी सूत्र के अनुसार, शादी में फिल्म जगत के साथ ही देश के अन्य क्षेत्रों से हस्तियां शामिल होंगी और जोड़े को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए आशीर्वाद देंगी.

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

इस बीच, कोणार्क ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर प्रशंसकों को शादी की तैयारियों के बारे में जानकारी दी थी. क्लिप में कोणार्क और उनकी मंगेतर नियति कनकिया पारंपरिक पोशाक में नजर आए. एक अन्य पोस्ट में दोनों एक डांस के लिए अभ्यास करते नजर आए.

कोणार्क ने हाल ही में एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह शादी की तैयारियों में साथ देने के लिए दोस्तों का धन्यवाद देते नजर आए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “नियति और मैं दोस्तों के एक शानदार ग्रुप से घिरे होने के लिए आभार जताते हैं. शादी की तैयारियों में उन्होंने हमारा सपोर्ट किया.”

क्या करते हैं आशुतोश गोवारिकर के बेटे?

कोणार्क अमेरिका के बोस्टन स्थित एमर्सन कॉलेज (2012) से फिल्म निर्देशन और छायांकन में स्नातक हैं. उन्होंने मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई पूरी की. उन्होंने साल 2013 में फिल्म इंडस्ट्री में एक सहायक निर्देशक के रूप में डेब्यू किया और आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस में शामिल हुए.

उन्होंने ‘एवरेस्ट’ और ‘मोहनजो दारो’ जैसी फिल्मों के लिए काम किया. कोणार्क ‘तुलसीदास जूनियर’ का सह-निर्माण भी कर चुके हैं, जिसने 64वें भारतीय राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (हिंदी) का पुरस्कार जीता था.

ये भी पढ़ें : Kiara Advani और Siddharth Malhotra के घर गूंजने वाली है किलकारी, कपल ने फैंस के साथ शेयर की स्पेशल पोस्ट

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

10 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

15 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

18 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

32 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

49 minutes ago

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

1 hour ago