Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ghazipur: शेरपुर कलां में राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन- CMD उपेन्द्र राय ने खिलाड़ियों और किसानों को किया सम्मानित

गाजीपुर के शेरपुर कलां में राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें नवोदित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिला. वहां प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया.

upendra rai in ghazipur sports

गाजीपुर में राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जनपद के शेरपुर कलां गांव में राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार, 28 फरवरी को भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने किया था. आज वहां खिलाड़ियों का जबरदस्‍त मुकाबला देखने को मिला.

राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के मौके पर CMD उपेन्‍द्र राय ने खिलाड़ियों को संबोधित भी किया. उन्‍होंने खिलाड़ियों से कहा कि किसी खेल में हार-जीत उतनी महत्वपूर्ण नहीं होती, बल्कि अनुशासन और समर्पण के साथ खेलते हुए सफलता प्राप्त करना असल लक्ष्य होता है.

CMD उपेन्‍द्र राय ने कहा-


“खिलाड़ियों का स्वभाव विनम्र होना चाहिए क्योंकि जीवन में असल प्रगति और विजय पराजय से भी मिलती है.”

आज (शनिवार को) वॉलीबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन था, इस दौरान सेमीफाइनल मैच बीएल डब्ल्यू वाराणसी और एन ई रेलवे गोरखपुर टीमों के बीच खेला गया. सेमीफाइनल मैच में बीएल डब्ल्यू वाराणसी टीम 25/20,25/21,25/22 सेट से विजयी हुई. अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्‍मानित किया गया.

यह खेल आयोजन शेरपुर कलां स्थित वॉलीबॉल मैदान पर हुआ, जहां क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस दौरान आयोजन समिति से जुड़े अजय कुमार राय ने भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय से स्वर्गीय राधिका देवी स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता की टीशर्ट का इनॉग्रेशन भी कराया. इस अवसर पर क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया.


∈ झलकियां ∋


गांव में जोश और उत्साह का माहौल

प्रतियोगिता के दौरान गांववासियों और खिलाड़ियों के बीच उत्साह का माहौल बना रहा. बुजुर्गों ने बताया कि शेरपुर कलां ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई वॉलीबॉल खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जिनके प्रदर्शन ने खेल को नई पहचान दिलाई है. इस प्रतियोगिता के माध्यम से नवोदित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिला.

यह भी पढ़िए: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने शेरपुर कलां में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, खिलाड़ियों को मिली सीख



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital