क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
By Shubhra Rai
Photo-ANI (@ANI)/ Twitter
VIDEO, IND vs AUS WTC Final: टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है. रेड-बॉल क्रिकेट की टॉप-2 टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देगी. यह फाइनल मैच लंदन के ओवल में 7-11 जून तक खेला जाएगा. इस मैच से पहले लंदन से एक खास वीडियो सामने आया है. जैसे ही टीम इंडिया की बस ‘द ओवल’ पहुंची, वहां मौजूद क्रिकेट फैंस ने अपनी टीम का जोर-शोर से स्वागत किया. भारतीय क्रिकेट फैंस ने भारत माता के जयकारे भी लगाए. यह मुकाबला टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास है क्योंकि भारत के पास बड़ा मौका है एक दशक के आईसीसी ट्रॉफी के इंतजार को खत्म करने का.
भारत माता के जयकारे से गूंजा लंदन
तालियों की गड़गड़ाहट और भारत माता के जयकारे के साथ टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने के लिए मैदान में पहुंच चुकी है. लंदन में टीम इंडिया के द ओवल पहुंचने पर फैंस खुशी से झूम उठे. टीम आज से शुरू होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. भारतीय फैंस को उम्मीद है की भारतीय टीम एक ऐतिहासिक जीत के बेहद करीब है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: 10 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया, ओवल में आज ऑस्ट्रेलिया से टक्कर
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
AUS: डेविड वॉर्नर, उस्मना ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लायन
IND: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी में ₹325 करोड़…
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान पवन सिंह और नीलम गिरी का…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड उम्र का पुख्ता प्रमाण नहीं…
Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…