देश

VIDEO: “इतने अच्छे आदमी को जेल में डाल रखा है”- मनीष सिसोदिया का जिक्र कर भावुक हुए सीएम केजरीवाल

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) एक स्कूल के उद्घाटन के मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके काम को याद करते हुए भावुक हो गए. अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ये लोग (बीजेपी) चाहते हैं कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति खत्म हो जाए, उसे खत्म नहीं होने देंगे.”

केजरीवाल ने कहा, “मनीष सिसोदिया ने इसकी शुरुआत की थी. उनका सपना था कि हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए. इन्होंने झूठे-सच्चे आरोप लगाकर फर्जी मुकदमे लगाकर इतने अच्छे आदमी को इतने महीने से जेल में डाला हुआ है. उनको जेल में क्यों डाला हुआ है? देश में इतने बड़े-बड़े डाकू घूम रहे हैं, उनको नहीं पकड़ते हैं. मनीष सिसोदिया को जेल में इसलिए डाला हुआ है क्योंकि वह बच्चों के लिए स्कूल बना रहे हैं, बच्चों को अच्छी पढ़ाई दे रहे हैं.”

अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया की जमकर की तारीफ

दिल्ली के सीएम ने कहा, “अगर सिसोदिया अच्छे स्कूल न बना रहे होते और बच्चों को अच्छी पढ़ाई न दे रहे होते तो उन्हें जेल में नहीं डालते. इन लोगों को इस बात की तकलीफ हो रही है कि इतने अच्छे-अच्छे स्कूल बन रहे हैं और आम आदमी पार्टी का प्रचार हो रहा है. मैं जहां भी जाता हूं, सब लोग एक ही बात करते हैं कि दिल्ली में स्कूल बहुत अच्छे बन गए हैं.”

ये भी पढ़ें: बालासोर ट्रेन हादसा : मुआवजे के लालच में शवों को लेकर जा रहे फर्जी लोग, अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन, अब DNA टेस्ट से होगी पहचान

मनीष सिसोदिया का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “लोग कहते हैं कि स्कूल अच्छे बन गए, बच्चों के नतीजे अच्छे आने लगे, गरीबों के बच्चों को शिक्षा मिलने लग गई, इसलिए ही इन लोगों को तकलीफ हो रही है. अगर मनीष सिसोदिया शिक्षा पर काम नहीं करते तो उनको जेल नहीं होती.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

33 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago