देश

गौतम अडानी फिर बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, 61.8 अरब डॉलर पहुंची नेटवर्थ

गौतम अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी के चलते एक बार फिर से अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर बन गए हैं. उनकी नेटवर्थ में 16 करोड़ डॉलर की तेजी आई. जिसके बाद वो दुनिया की अमीरों की लिस्ट में 20वें पायदान से खिसक कर 18वें पर आ गए. इसके अलावा एशिया में दूसरे नंबर पर. अडानी ग्रुप की नेटवर्थ अब 61.8 अरब डॉलर पहुंच गई है. वहीं 18वें पायदान पर रहे चीन के झोंग शैनशैन एक पायदान ऊपर पहुंचकर 19वें नंबर पर हैं. वहीं पहले नंबर पर अभी भी दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी बने हुए हैं.

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, बीते मंगलवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया. जिसके बाद उनकी नेटवर्थ में बढ़ोतरी हुई है. 16 करोड़ की बढ़ोतरी होने के साथ ही उनकी नेटवर्थ 61.8 अरब डॉलर पहुंच गई है. वहीं रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी 85.2 अरब डॉलर के साथ एशिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं.

गौरतलब है कि इसी साल जनवरी महीने में अमेरिका की एक शॉर्ट सेलिंग फर्म की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी. जिससे अडानी ग्रुप को भारी नुकसान हुआ था और अमीरों की लिस्ट में काफी निचले पायदान पर पहुंच गए थे. हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अडानी समूह ने शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ की है, इन आरोपों को अडानी ग्रुप ने पूरी तरह से बेबुनियाद बताया था. गिरावट के बाद से ही निवेशकों में अडानी ग्रुप को लेकर संशय बना हुआ था, लेकिन अडानी ग्रुप ने दोबारा निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं. जिसमें उन्होंने समय से पहले 2.65 अरब डॉलर का कर्ज चुका दिया है. बता दें कि इस साल अडानी को 58.7 अऱब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है. अडानी ग्रुप का ये भी कहना है कि अब उसका नेट डेट टु एबिटा रेश्यो 2.81 गुना रह गया है.

यह भी पढ़ें- बालासोर ट्रेन हादसा : मुआवजे की लालच में शवों को लेकर जा रहे फर्जी लोग, अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन, अब DNA टेस्ट से होगी पहचान

वहीं दूसरी तरह दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क की दौलत काफी तेजी के साथ बढ़ रही है. बीते मंगलवार को शेयरों में आई उछाल के बाद बाद नेटवर्थ में 2.65 अरब डॉलर की बढोतरी हुई. जिसके बाद उनकी नेटवर्थ 205 अरब डॉलर पहुंच गई. ट्विटर, टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क की दौलत में इस साल 67.7 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है. जबकि फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 187 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

15 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

30 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago