-भारत एक्सप्रेस
Argentina led by Messi wins FIFA 2022
Argentina wins FIFA 2022: अर्जेंटीना के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2022 कितना खास रहा है. ये बात शब्दों में बयां नहीं की जा सकती. टीम ने 36 साल बाद फीफा ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया. जबकि मेसी ने अपने 16 साल के करियर के बाद ये ट्रॉफी जीती. “Muchachos, we can dream again…” इस टूर्नामेंट में विश्व कप की जीत पर अर्जेंटीना का ये सॉन्ग खूब हिट और ट्रेंड कर रहा है. मानो ये सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि अर्जेंटीना के लोगों के लिए इमोशन हो.
ये सॉन्ग नहीं अर्जेंटीना के लिए है इमोशन
‘Muchachos’ इस शब्दा का मतलब है ‘दोस्तों’. बता दें, ये सॉन्ग अर्जेंटीना में स्पोटिफाई पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है, जो अब तक करीब आधे मिलियन से भी अधिक लोगों ने सुना है. ये गाना इस लिए भी खास है क्योंकि इसमें डिएगो माराडोना से लेकर मेसी तक की जर्नी को बयां किया गया है.
बता दें, ये एक पुराने गाने का रिमेक है, जो एक फुटबॉल क्लब फैंस ने रिमेक किया है. ये वीडियो अर्जेंटीना की जीत के बाद खूव वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: क्या Rohit Sharma की जाने वाली है कप्तानी? नए साल में फिर होगा टीम इंडिया में बड़ा उलटफेर!
कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. 36 साल बाद मिली इस जीत के साथ ही लियोनेल मेसी का वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हो गया. फाइनल मुकाबले में दो गोल करने वाले मेसी को गोल्डन बॉल ने नवाजा गया.
मेसी का सपना पूरा
अर्जेंटीना के लिए ये जीत बहुत ही खास है. ये ट्रॉफी उन्हें 36 साल के लंबे इंतजार के बाद मिली है. इस टीम ने अपने कप्तान और दुनिया के बेस्ट फुटबॉलर का सपना भी पूरा किया. अर्जेंटीना के लिए ये ट्रॉफी की हैट्रिक लगाने का बड़ा मौका था जिसे उन्होंने पूरा किया. यह केवल तीसरा मौका था जब चैंपियन का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ. इसके पहले 1994 और 2006 में वर्ल्ड कप फाइनल का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकला था. खास बात ये है कि पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना की टीम का धाकड़ रिकॉर्ड ही उनकी जीत की कहानी बयां करता है.
-भारत एक्सप्रेस
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…