खेल

VIDEO: बीच मैदान पर Rishabh Pant पर क्यों भड़के कोहली? आंखों में साफ दिख रहा था गुस्सा

Virat gives death stare to RP: मीरपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 314 रन बनाए. मैच में एक पल ऐसा लगा की एक बार फिर टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप हो रही है. मगर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और श्रेयस अय्यर की साझेदारी ने टीम को बड़े टोटल तक पहुंचाया. इस बीच मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें ऋषभ पंत और पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) हैं. इस वीडियो में कोहली का रिएक्शन देख हर कोई डर जाएगा.

बीच मैदान पर पंत पर क्यों भड़के कोहली?

ये मामला लंच से पहले आखिरी गेंद पर हुआ, जब विराट स्ट्राइक पर थे. उन्होंने मिड-ऑन पर एक शॉट फ्लिक किया और सिंगल लेने के लिए दौरे. लेकिन पंत ने रन लेने से मना कर दिया और उन्हें वापस भेज दिया. कोहली डाइव लगाकर समय पर क्रीज पर पहुंचने में कामयाब तो हो गए. लेकिन वह इस गलतफहमी से थोड़ा नाराज लग दिखे और उन्होंने पंत को गुस्से से देखा.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN Day 2: पहली पारी में 314 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, मीरपुर टेस्ट में भारत 80 रन से आगे

टेस्ट सीरीज में नहीं चले कोहली

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला. इस मुकाबले में भी पहली पारी में किंग 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वह तस्कीन अहमद की गेंद पर गच्चा खा गए और विकेटकीपर नुरुल हसन को कैच दे बैठे. टी-20 और वनडे के बाद विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट फैंस को रन मशीन के टेस्ट शतक का इंतजार है. फैंस को उम्मीद है कि दूसरी पारी में कोहली का बल्ला खूब गरजेगा.

मैच हाइलाइट्स

दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया 314 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत के श्रेयस अय्यर (87 रन) और ऋषभ पंत (93 रन) ने शानदार पारी खेली. पहली पारी में भारत के पास 87 रन की बढ़त है. जवाब में बांग्लादेश ने बिना विकेट गंवाए 7 रन बना लिए हैं. नजमुल हसन शान्तो (5 रन) और जाकिर हुसैन (2 रन) के पर नाबाद लौटे. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया 80 रनों से आगे हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

14 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

28 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

28 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

31 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

36 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

50 minutes ago