टेस्ट टीम का ऐलान (फोटो- IANS)
West Indies announce Test team: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली रिचर्ड्स-बॉथम सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम की कमान क्रेग ब्रेथवेट के पास है. वहीं जेसन होल्डर जैसे खतरनाक ऑलराउंडर की टीम में वापसी हुई है. तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ टीम के उप-कप्तान होंगे. टीम से कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है. वहीं कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है.
23 वर्षीय सलामी बल्लेबाज मिकाइल लुइस को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. वेस्टइंडीज के पूर्व अंडर-19 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने लीवार्ड आइलैंड्स हरिकेंस के लिए अपने पहले प्रथम श्रेणी सत्र में 48.71 की औसत से 682 रन बनाए. अगर लुइस इंग्लैंड में वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू करते हैं, तो वे सेंट किट्स के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जो टेस्ट कैप पहनेंगे.
चोट और एक छोटे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे होल्डर टीम में कई तेज गेंदबाजी विकल्पों में से एक हैं. उनके साथ उप-कप्तान जोसेफ, रोच, सील्स और शमर जोसेफ इस टेस्ट टीम में शामिल हैं. 19 वर्षीय तेज गेंदबाज ईसाई थोर्न एक डेवलपिंग प्लेयर के रूप में टीम के साथ ट्रैवल करेंगे, जिन्होंने अपने पहले प्रथम श्रेणी सत्र में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. इस दौरान उन्होंने अपने पहले आठ मैचों में 16.29 की औसत से 31 विकेट लिए थे. टीम टोनब्रिज स्कूल में प्रशिक्षण शिविर के लिए 23 जून को इंग्लैंड पहुंचेगी. उसके बाद 4 जुलाई से बकिंघम में 4 दिवसीय अभ्यास मैच खेला जाएगा.
मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने कहा, “टीम को अनुभव और उभरती हुई प्रतिभाओं के साथ तैयार किया गया है. इंग्लिश कंडीशन में खेलने की चुनौती का सामना करने के लिए एक मजबूत टीम कॉम्बिनेशन बनाई गई है. चयनित प्रत्येक खिलाड़ी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन और कड़ी मेहनत से अपनी जगह बनाई है। हमें विश्वास है कि अनुभवी खिलाड़ियों और उभरते हुए चेहरों का यह मिश्रण इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करेगा.”
क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), एलिक अथानाजे, जेसन होल्डर, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), केवम हॉज, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ (उप-कप्तान), शमर जोसेफ, मिकाइल लुइस, जाचरी मैक्कास्की, किर्क मैकेंजी, गुडाकेश मोती, केमार रोच, जेडन सील्स और केविन सिंक्लेयर.
4 से 7 जुलाई: बकिंघम में 4 दिवसीय वार्म-अप मैच
10 से 14 जुलाई: लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मैच
18 से 22 जुलाई: ट्रेंट ब्रिज में दूसरा टेस्ट मैच
26 से 30 जुलाई: एजबेस्टन में तीसरा टेस्ट मैच
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 में भारत के अभियान से पहले राहुल द्रविड़ ने क्या कहा?
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…