चुनाव

प्रियंका गांधी ने भाई राहुल के लिए लिखा भावुक नोट, कही दिल को छू लेने वाली ये बात

Priyanka Gandhi: लोकसभा चुनाव-2024 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस उत्साहित है तो वहीं रायबरेली की सीट पर जीत हासिल करने के लिए राहुल गांधी की भी जमकर प्रशंसा हो रही है. इस सीट पर हमेशा से कांग्रेस परिवार का कब्जा माना जाता रहा है. तो वहीं अब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी के लिए भावनात्मक नोट लिखा है जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने भाई राहुल के प्रति अपने भावों को व्यक्त किया है. उन्होंने राहुल गांधी को रायबरेली और वायनाड सीट पर जीत को लेकर प्रशंसा की है. इसी के साथ ही लिखा है, “आप खड़े रहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने आपके साथ क्या कहा और क्या किया…आप कभी भी विपरीत परिस्थितियों से पीछे नहीं हटे.”

ये भी पढ़ें-UP में भाजपा के काम न आया हिंदुत्व का नारा, सपा-कांग्रेस की इस ‘सोशल इंजीनियरिंग’ ने बिगाड़ा पूरा खेल…क्या 2027 के विधानसभा चुनाव पर भी होगा इसका असर?

सच्चाई के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ा

प्रियंका गांधी ने इसी पोस्ट में लिखा है, “आपने विश्वास करना कभी नहीं छोड़ा, भले ही उन्होंने आपके दृढ़ विश्वास पर कितना भी संदेह किया हो, आपने उनके द्वारा फैलाए गए झूठ के ज़बरदस्त प्रचार के बावजूद सच्चाई के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ा और आप क्रोध और घृणा को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया भले ही वे इसे हर दिन आपको उपहार में देते हों.”

आपको सबसे बहादुर के रूप में देखा है

प्रियंका गांधी ने आगे कहा है कि आप अपने दिल में प्यार, सच्चाई और दया के साथ लड़े. जो लोग आपको नहीं देख सके, वे अब आपको देखते हैं लेकिन हममें से कुछ लोगों ने हमेशा आपको सबसे बहादुर के रूप में देखा और जाना है. इस पोस्ट के अंत में प्रियंका ने लिखा है, राहुल गांधी मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है. बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी रायबरेली में मिली जीत का सेहरा अपनी बहन प्रियंका गांधी के सिर बांध चुके हैं. राहुल गांधी ने कल कहा था कि रायबरेली में उनको जीत बहन प्रियंका की वजह से मिली है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

40 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

54 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago