खेल

ईरान-इजरायल युद्ध का असर क्रिकेट पर! एयरस्पेस बंद होने से भारत में फंसी वेस्टइंडीज टीम, जानें क्या बोले नाराज कोच?

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026(cricket t20 world cup) में हिस्सा लेने आई वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम मिडल ईस्ट युद्ध के चलते अब भारत में फंस गई है. दरअसल सुपर-8 में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद टीम का अभियान खत्म हो गया था. ऐसे में टीम को घर लौटना था, लेकिन ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के कारण खाड़ी देशों में एयरस्पेस बंद होने से फ्लाइट रूट्स प्रभावित हो गए हैं. जिसके कारण वेस्टइंडीज की टीम अभी तक भारत में ही है.

इसको लेकर वेस्ट इंडीज के दिग्गज और टीम कोच डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ICC से भावुक अपील करते हुआ लिखा कि उन्हें बस घर जाना है. सैमी ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी टीम को आईसीसी से कोई अपडेट नहीं मिला है कि वे कब घर जा सकते हैं.

वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने क्या कहा?

वेस्टइंडीज के दिग्गज और टीम कोच डैरेन सैमी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक अपील करते हुआ लिखा कि उन्हें बस घर जाना है. सैमी ने पोस्ट में बताया कि आईसीसी से कोई अपडेट नहीं मिल रहा है कि टीम कब घर जा सकती है. उन्होंने कहा कि पूरी टीम सुरक्षित है, लेकिन घर लौटने की तारीख और रूट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है.

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने दी जानकारी

मंगलवार को क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पहली बार अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए बोर्ड ने कहा कि वे आईसीसी और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षित यात्रा के लिए काम कर रहे हैं. बोर्ड ने कहा कि ये पाबंदियां गल्फ क्षेत्र में सुरक्षा खतरे की वजह से हैं, जिससे कई इंटरनेशनल फ्लाइट रूट्स बदलने पड़े हैं. आईसीसी ने उन्हें बताया था कि लंदन के रास्ते मिड-वीक फ्लाइट का इंतजाम किया जाएगा, लेकिन इसके बाद कोई फॉलो-अप नहीं मिला.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: अगर बारिश बनी विलेन, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानिए ICC नियम

दुबई के रास्ते होना था रवाना

टीम का मूल प्लान दुबई के रास्ते एमिरेट्स फ्लाइट से घर लौटना था, लेकिन युद्ध के कारण रूट बंद होने से प्लान बदलना पड़ा. अब टीम के लिए वैकल्पिक रूट तलाशा जा रहा है. जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भी बताया कि उनकी टीम दिल्ली में रुकी हुई है. उनका एक बैच बुधवार को घर लौट गया, लेकिन कुछ खिलाड़ी अभी भी फंसे हैं. जिम्बाब्वे की टीम अब अदीस अबाबा (इथियोपिया) के रास्ते हरारे जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

20 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

30 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

31 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

59 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago