खेल

पीएम मोदी ने Paris Olympics से लौटे खिलाडियों से मुलाकात के दौरान पीआर श्रीजेश से उनके संन्यास पर कहा, ‘टीम आपको हमेशा याद करेगी’

खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक से स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुलाकात की. इससे पहले पीएम मोदी ने इन सभी को लाल किले पर हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित भी किया था. इस मौके पर पीएम ने पूरे भारतीय दल की प्रशंसा की और उन सबको ‘चैंपियन’ का तगमा दिया. खास तौर पर भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश की पीएम ने जमकर तारीफ की.

प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक दल से की मुलाकात

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने आवास पर भारतीय पेरिस ओलंपिक दल से मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान एथलीटों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. श्रीजेश ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के साथ मिलकर पीएम मोदी को अपनी मुलाकात के दौरान भारत की जर्सी और हॉकी भी भेंट की.

पीएम की श्रीजेश से खास बातचीत

खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने श्रीजेश के संन्यास के फैसले के बारे में पूछा, “श्रीजेश, क्या आपने पहले ही संन्यास लेने का फैसला कर लिया था?”

श्रीजेश ने जवाब में कहा, “मैं पिछले कुछ सालों से संन्यास लेने के बारे में सोच रहा था. मेरे साथी खिलाड़ी अक्सर मजाकिया अंदाज में पूछते थे, ‘तुम कब जा रहे हो?’ मैंने पहली बार 2002 में राष्ट्रीय शिविर में भाग लिया और 2004 में जूनियर स्तर पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. तब से, मैं 20 वर्षों से अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं.”

“पेरिस ओलंपिक से पहले मुझे लगा लगा कि ओलंपिक जैसे भव्य मंच पर संन्यास लेना, जहां पूरी दुनिया एक साथ आती है, मेरे करियर को समाप्त करने का सबसे सही तरीका होगा. इसलिए मैंने इस मंच पर संन्यास लेने का फैसला किया था.”

श्रीजेश ने आगे कहा, “सेमीफाइनल हारने के बाद, टीम थोड़ी निराश थी. लेकिन जब हम आखिरी मैच के लिए मैदान पर उतरे, तो मेरे साथी एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाते रहे, कहते रहे, ‘हमें श्रीजेश भाई के लिए यह जीतना है.’ मैंने उस ओलंपिक पोडियम से उनका शुक्रिया अदा किया और हमारी जीत के बाद अपने संन्यास की घोषणा की.”

प्रधानमंत्री ने की श्रीजेश की प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीजेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘टीम उन्हें हमेशा याद करेगी’. भारतीय पुरुष हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ अपने करियर का शानदार अंत किया.

पेरिस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ ही भारतीय पुरुष टीम ने 1972 के म्यूनिख ओलंपिक के बाद पहली बार हॉकी में लगातार दो पदक जीते और अपना कुल 13वां ओलंपिक पदक हासिल किया.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

13 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

55 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago