जलेबी और रसगुल्ला (फोटो- सोशल मीडिया)
बिहार के बक्सर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छात्रों को मिठाई नहीं मिली तो गुस्साए छात्रों ने शिक्षकों की पिटाई कर दी. मिठाई नहीं मिलने से छात्र इतने नाराज थे कि शिक्षकों के घर जाने वाले रास्ते की घेराबंदी कर दी और शिक्षक जब घर जाने के लिए निकले तो छात्रों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. हंगामा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को थाने पर बुलाया है.
पूरा मामला जिले के मुरार थाना क्षेत्र के सरकारी हाई स्कूल की है. जहां स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद छात्रों के बीच मिठाई बांटे जा रहे थे. जब छात्रों की भीड़ बढ़ी तो मिठाई बांटना बंद कर दिया गया. इसी से गुस्साए छात्रों ने शिक्षकों के घर लौटते समय उनपर हमला कर दिया. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, सभी छात्र मौके से फरार हो गए.
घटना के संबंध में मुरार थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रों के हंगामा करने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद पुलिस की दल को मौके पर भेजा गया था. जहां सबकुछ सामान्य था. प्रधानाध्यापक से फोन पर बातचीत की और शिक्षकों को कल थाने पर बुलाया है. अभी तक मारपीट की जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, PM मोदी ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…