खेल

मैदान पर सन्नाटा और निजी जिंदगी में हलचल: कौन हैं मुस्तफिजुर रहमान की पत्नी? जिससे शादी के लिए सालों किया इंतजार

बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान इन दिनों क्रिकेट के मैदान से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और विवादों को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं. आईपीएल 2026 के सीजन से बाहर होने के बाद मुस्तफिजुर का नाम लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

दरअसल, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के बाद भारत में मुस्तफिजुर को लेकर काफी विरोध देखा गया, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें लीग से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इस गहमागहमी के बीच फैंस अब उनकी उस ‘सीक्रेट’ लाइफ के बारे में जानना चाह रहे हैं जिसे उन्होंने हमेशा कैमरों की चकाचौंध से दूर रखा है.

6 साल तक चला गुपचुप इश्क

मुस्तफिजुर की गेंदबाजी जितनी तीखी है, उनकी प्रेम कहानी उतनी ही फिल्मी है. बहुत कम लोग जानते हैं कि मुस्तफिजुर ने अपनी ही चचेरी बहन सामिया परवीन से निकाह किया है. लेकिन यह रिश्ता अचानक नहीं बना. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों के बीच करीब 6 साल तक अफेयर रहा. उस दौर में जब मुस्तफिजुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहे थे, वे गुपचुप तरीके से सामिया को डेट कर रहे थे.

साल 2019 में जब न्यूजीलैंड दौरे पर बांग्लादेशी टीम के साथ एक भयावह घटना (मस्जिद हमला) हुई थी, उसके ठीक बाद स्वदेश लौटकर मुस्तफिजुर ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने का फैसला किया. दोनों परिवारों की रजामंदी से एक बेहद सादे समारोह में उन्होंने सामिया के साथ सात फेरे (निकाह) लिए.

कौन हैं मुस्तफिजुर की पत्नी?

मुस्तफिजुर की पत्नी सामिया परवीन बांग्लादेश के नरैल शहर की रहने वाली हैं. 20 फरवरी 1996 को जन्मी सामिया ने अपनी पढ़ाई-लिखाई को काफी गंभीरता से लिया है. उन्होंने ढाका यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से मनोविज्ञान (Psychology) में डिग्री हासिल की है. हालांकि, इतना पढ़ा-लिखा होने के बावजूद उन्होंने खुद को लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रखा है.

सोशल मीडिया के इस दौर में जहां क्रिकेटरों की पत्नियां खुद सेलिब्रिटी बन जाती हैं, वहीं सामिया इसके उलट हैं. मुस्तफिजुर के इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ झलकियां तो मिलती हैं, लेकिन उनमें भी वह अक्सर बुर्के में नजर आती हैं या अपना चेहरा ढके रहती हैं. सामिया का मानना है कि निजी जीवन को निजी ही रहना चाहिए, यही वजह है कि उन्हें बहुत कम मौकों पर स्टेडियम में या पब्लिक इवेंट्स में देखा जाता है.

विवादों का साया और क्रिकेट करियर

मुस्तफिजुर का क्रिकेट सफर शानदार रहा है. 2015 में डेब्यू करने वाले इस गेंदबाज ने अपनी ‘कटर’ गेंदों से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को छकाया है. उन्होंने 116 वनडे मैचों में 177 विकेट लेकर खुद को साबित किया है, वहीं आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीमों के लिए खेलते हुए 65 विकेट अपने नाम किए हैं.

लेकिन फिलहाल वक्त उनके पक्ष में नहीं दिख रहा है. राजनीतिक और सामाजिक कारणों से आईपीएल से उनकी विदाई ने फैंस को दो गुटों में बांट दिया है. एक तरफ उनकी गेंदबाजी के मुरीद हैं, तो दूसरी तरफ वे लोग हैं जो सीमा पार के हालातों से नाराज हैं. खैर, मैदान पर वापसी कब होगी यह तो वक्त बताएगा, लेकिन मुस्तफिजुर और सामिया की यह सादगी भरी केमिस्ट्री आज भी उनके चाहने वालों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने मोहम्मद शमी को किया तलब, क्रिकेट व्यस्तता के कारण सुनवाई से रहे दूर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

5 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

14 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

15 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

22 minutes ago

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

50 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

60 minutes ago