Kartik Aaryan Rumoured Girlfriend: बॉलीवुड के ‘हार्टथ्रोब’ कार्तिक आर्यन का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनके वेकेशन की कुछ तस्वीरें और एक ‘मिस्ट्री वुमन’ है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया, खासकर रेडिट पर कार्तिक आर्यन के गोवा वेकेशन को लेकर जबरदस्त चर्चा छिड़ी हुई थी.
कयास लगाए जा रहे थे कि कार्तिक गोवा में अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ कोई खास शख्स मौजूद है. हालांकि, अब इस पूरे ड्रामे पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसने इन अफवाहों की हवा निकाल दी है.
जैसे-जैसे यह मामला बढ़ा, करीना कुबिलियूट के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई. हर कोई यह जानना चाहता था कि क्या वाकई कार्तिक और उनके बीच कुछ चल रहा है. आखिरकार, करीना ने खुद सामने आकर इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया. एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्होंने साफ लहजे में लिखा, “मैं उसकी गर्लफ्रेंड नहीं हूं!!!!”
इतना ही नहीं, इस विवाद से पीछा छुड़ाने के लिए करीना ने अपने इंस्टाग्राम बायो में भी बड़ा बदलाव कर दिया है. उन्होंने अब अपने बायो में लिख दिया है- “I don’t know Kartik” (मैं कार्तिक को नहीं जानती). उनके इस कड़े रुख ने फिलहाल तो इन सभी कयासों पर पूर्णविराम लगा दिया है. दूसरी ओर, कार्तिक आर्यन ने हमेशा की तरह इस विवाद पर चुप्पी साध रखी है और कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
सारा विवाद तब शुरू हुआ जब कार्तिक आर्यन ने गोवा के एक खूबसूरत बीच से अपनी एक रिलैक्स्ड फोटो शेयर की. इसके कुछ ही देर बाद, सोशल मीडिया की ‘जासूसी नजरों’ ने नोटिस किया कि Karina Kubiliute नाम की एक युवती, जो मूल रूप से ग्रीस की बताई जा रही हैं, उन्होंने भी बिल्कुल वैसी ही लोकेशन से तस्वीरें पोस्ट की हैं.
इंटरनेट यूजर्स ने दोनों की तस्वीरों का बारीकी से पोस्टमार्टम करना शुरू कर दिया. लोगों ने दावा किया कि दोनों की तस्वीरों में दिखने वाला बैकग्राउंड, तौलिये का पैटर्न और यहां तक कि फोटो क्लिक करने का एंगल भी काफी मिलता-जुलता है. इतना ही नहीं, यह भी कहा गया कि दोनों गोवा के ‘सेंट रेगिस’ होटल में ठहरे हुए थे. जब लोगों ने देखा कि ये दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो भी कर रहे हैं, तो अफवाहों के बाजार में जैसे आग लग गई.
ये भी पढ़ें- कौन है मिस्ट्री गर्ल Karina Kubiliute? कार्तिक आर्यन की गोवा वेकेशन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर छेड़ी नई बहस
बात सिर्फ वेकेशन तक ही सीमित नहीं रही. जैसे ही करीना की पहचान सामने आई, सोशल मीडिया पर लोग कार्तिक को ट्रोल करने लगे. दावा किया जा रहा है कि करीना की उम्र महज 17 साल है, जबकि कार्तिक 37 के हो चुके हैं. 20 साल के इस बड़े अंतर को लेकर नेटिजन्स ने नाराजगी जताई और इसे लेकर काफी बहस भी हुई.
काम की बात करें तो कार्तिक हाल ही में फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में अनन्या पांडे के साथ नजर आए थे. दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. फिलहाल उनके पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं. वह जल्द ही ‘नागज़िला: नाग लोक का पहला कांड’ जैसी हटके फिल्म में दिखाई देंगे. इसके अलावा, वह अनुराग बसु की एक रोमांटिक फिल्म में श्रीलीला के साथ काम कर रहे हैं, जिसका नाम चर्चाओं में ‘तू मेरी जिंदगी है’ बताया जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…