खेल

गाबा में किसका बल्ला लेकर मैदान पर उतरे आकाश दीप? Team India को फॉलोऑन से बचाया

India vs Australia: टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया में है, जहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहले टेस्ट में जहां भारत ने जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरे मुकाबले में कंगारू टीम ने पलटवार किया. इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जो ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए.

टला फॉलोऑन का खतरा

चौथे दिन जसप्रीत बुमराह (नाबाद 10 रन) और आकाश दीप (नाबाद 27 रन) ने मिलकर भारत को फॉलोऑन से बचा लिया. इन सबके बीच जब भारत को रवींद्र जडेजा (77 रन) का विकेट गिरा तो आखिरी विकेट के रूप में आकाश दीप क्रीज पर आए. लेकिन वो अपना बल्ला नहीं लाकर किसी दूसरे खिलाड़ी का बल्ला लेकर मैदान पर पहुंचे, जो चर्चा का विषय बना रहा. तो आइए जानते हैं कि आकाश दीप किस खिलाड़ी का बल्ला लेकर मैदान पर पहुंचे और टीम को फॉलोऑन से बचाया.

किसका बल्ला लेकर पहुंचे आकाश दीप?

रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद आखिरी विकेट के रूप में आकाश दीप बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए. वो अपना बल्ला लेकर मैदान पर नहीं पहुंचे. आकाश दीप जिस खिलाड़ी के बल्ले से नाबाद 27 रनों की पारी खेलकर भारत को फॉलोऑन से बचाया वो किसी बल्ला किसी और का नहीं बल्कि टीम इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला था. दरअसल, विराट कोहली जिस बल्ले से बल्लेबाजी करते हैं, उस पर एमआरएफ (MRF) का स्टीकर लगा होता है. तो जब आकाश दीप बल्लेबाजी के आए तो विराट ने उन्हें अपना बल्ला थामाया.

चार दिनों का पूरा लेखा-जोखा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. मेजबान टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 445 रन बनाए. इसके जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 9 विकेट खोकर 252  रन बना लिए हैं. टीम इंडिया अभी भी 193 रन पीछे हैं. हालांकि, एक खुशखबरी ये है कि टीम से फॉलोऑन का खतरा खत्म हो गया है. अब आखिरी दिन अगर भारतीय पारी जल्दी खत्म होती है तो ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए आना पड़ेगा और ऐसा हुआ तो ज्यादा चांस है कि नतीजा किसी के भी पक्ष में नहीं जाएगा और मैच ड्रॉ हो जाएगा.


ये भी पढ़ें- BGT Gabba Test: बुमराह और आकाश दीप ने फॉलोऑन से बचाया, चौथे दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर- 252/9


तीसरे टेस्ट मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

भारत- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप.

ऑस्ट्रेलिया- उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

6 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

6 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

8 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

8 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

8 hours ago