Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BGT Gabba Test: बुमराह और आकाश दीप ने फॉलोऑन से बचाया, चौथे दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर- 252/9

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम 9 विकेट पर 252 रन बना चुकी है और वह ऑस्ट्रेलिया के 445 रन से 193 रन पीछे है. मैच बारिश से प्रभावित रहा और भारतीय टीम ने फॉलोऑन से बचने के लिए आखिरी विकेट के लिए 39 रन जोड़े.

Bumrah And Deep

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने चौथे दिन स्टंप्स तक 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया अभी भी मेजबान टीम के पहली पारी के स्कोर 445 रनों से 193 रन पीछे है. यह मैच बारिश से प्रभावित रहा है जिसमें चौथे दिन भी रुकावट देखी गई.

टीम इंडिया ने बचाया फॉलोऑन

भारत ने तीसरे दिन के स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन से आगे खेलना शुरू किया और उनको 74 रनों के योग पर रोहित शर्मा के रूप में एक बड़ा झटका लग गया. कप्तान रोहित सिर्फ 10 रन बनाकर कंगारू कप्तान पैट कमिंस का शिकार बने. रोहित शर्मा का बल्ला फिलहाल पूरी तरह से खामोश चल रहा है और वह पूरी तरह से संघर्ष कर रहे हैं.

राहुल-जडेजा के बीच अर्धशतकीय पारी

रोहित के बाद केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी देखने के लिए मिली. अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने राहुल को 84 रनों के निजी स्कोर पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट करके इस साझेदारी का अंत किया. राहुल ने 139 गेंदों की पारी में 8 चौके लगाए.

इसके बाद नितीश कुमार रेड्डी को पैट कमिंस ने सिर्फ 16 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड करके टीम इंडिया को 7वां झटका दिया. इसी बीच, दूसरे छोर पर खड़े रवींद्र जडेजा ने लगातार रन बनाने का सिलसिला जारी रखा. वहीं स्टार्क ने मोहम्मद सिराज को 1 रन के निजी स्कोर पर आउट करके भारत का 8वां विकेट हासिल किया. रवींद्र जडेजा की 77 रनों का पारी का अंत पैट कमिंस ने किया. जडेजा ने 123 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्का लगाया.

बुमराह-आकाश दीप ने जोड़े 39 रन

स्टंप्स से पहले तक भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह (10) और आकाश दीप (27) ने अंतिम विकेट के लिए 39 रन जोड़ लिए हैं और भारत को फॉलोऑन से बचा लिया है. फिलहाल बारिश से प्रभावित यह मुकाबला ड्रा की ओर बढ़ता दिख रहा है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश भारतीय पारी को तुरंत ढेर कर तेजी से बल्लेबाजी कर भारत को चौथी पारी में जल्दी से जल्दी से उतारने की होगी.


ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, टीम ने दर्ज की इंग्लैंड पर अपनी सबसे बड़ी जीत


उल्लेखनीय है कि पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबर रहने के बाद भारतीय टीम ने पर्थ टेस्ट के बाद लगातार संघर्ष किया है. ब्रिस्बेन टेस्ट में गाबा के मैदान पर रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. लेकिन जसप्रीत बुमराह को छोड़कर भारतीय गेंदबाजी में वह धार अभी तक नजर नहीं आई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital