Women’s World Cup 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के मुकाबले से होगा. दो बार फाइनल तक पहुंचकर खिताब से चूक चुकी भारतीय महिला टीम इस बार इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी. कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी.
इस मैच में सबकी नजरें सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर रहेंगी. स्मृति वनडे क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने से सिर्फ 112 रन दूर हैं. उन्होंने अब तक 108 वनडे मैचों में 47.92 की औसत से 4888 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं.
अगर वो श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाती हैं तो न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़कर महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगी. फिलहाल इस सूची में ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग 15 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं.
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक 35 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 31 बार जीत दर्ज की है. श्रीलंका को सिर्फ 3 मैचों में सफलता मिली है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा. वर्ल्ड कप में भारत ने श्रीलंका को तीन बार हराया है और श्रीलंका को सिर्फ एक जीत मिली है. ऐसे में आंकड़े भारत के पक्ष में हैं लेकिन श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू अपनी टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी.
हरमनप्रीत कौर का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड भी शानदार है. उन्होंने 22 पारियों में 51.52 की औसत से 876 रन बनाए हैं जिसमें 3 शतक शामिल हैं. वहीं अट्टापट्टू ने 14 पारियों में 509 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में स्नेह राणा से काफी उम्मीदें हैं जिन्होंने इस साल 11 वनडे में 25 विकेट झटके हैं.
इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी के पोस्ट से ‘ट्रॉफी चोर’ नकवी की बौखलाहट, खुद की करा ली बेइज्जती
भारत महिला टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, रेणुका सिंह ठाकुर
श्रीलंका महिला टीम: हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), पिउमी बदलगे, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…