Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी के पोस्ट से ‘ट्रॉफी चोर’ नकवी की बौखलाहट, खुद की करा ली बेइज्जती

Asia Cup 2025 Final में भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई. लेकिन ट्रॉफी को लेकर विवाद खड़ा हो गया.

Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 Final: भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर करारी शिकस्त दी और टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक पूरी की. लेकिन इस बार जीत के साथ एक बड़ा विवाद भी जुड़ गया. टीम इंडिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी और मेडल लेने से साफ इनकार कर दिया.

सोशल मीडिया पर मोहसिन नकवी की हताशा

दरअसल, मैच के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टीम इंडिया को बधाई दी और लिखा, “खेल के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर. नतीजा वही है भारत की जीत.” इस ट्वीट के बाद मोहसिन नकवी बौखला गए और सोशल मीडिया पर अपनी हताशा जाहिर की. उन्होंने लिखा कि अगर युद्ध आपके गर्व का पैमाना था, तो इतिहास पाकिस्तान के हाथों आपकी अपमानजनक हार का जिक्र पहले ही कर चुका है. नकवी की ये बातें उनकी खीज और निराशा को साफ दिखा रही थीं. जिसके बाद भारत में नकवी का एक्स हैंडल सस्पेंड कर दिया गया.

टीम इंडिया ने क्यों नहीं ली ट्रॉफी

टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से इनकार क्यों किया? इसके पीछे वजह थी नकवी के विवादित बयान और पोस्ट, जो उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान भारत और भारतीय टीम को लेकर किए थे. यही कारण था कि भारतीय खिलाड़ियों ने उनके हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया.

जिद पर अड़े रहे नकवी

मोहसिन नकवी अपनी जिद पर अड़े रहे और बोले कि ACC के नियमों के मुताबिक ट्रॉफी वही देंगे. इसी वजह से प्रेजेंटेशन सेरेमनी में काफी देर हुई. जब टीम इंडिया ट्रॉफी लेने के लिए आई, तब तक नकवी मैदान छोड़कर ट्रॉफी लेकर चले गए. नतीजा ये हुआ कि टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के ही जीत का जश्न मनाया.

इसे भी पढ़ें-जब नेता फ्रंट फुट पर खेले, तो खिलाड़ी…पीएम मोदी के पोस्ट पर क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव?

अब BCCI ने मोहसिन नकवी को ट्रॉफी लौटाने का अल्टीमेटम दे दिया है. पूरा मामला अब खेल से ज्यादा गरम राजनीतिक और कूटनीतिक बहस का हिस्सा बनता जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital