World Cup 2023: भारत में खेला जा रहा वर्ल्ड कप 2023 अब धीरे-धीरे नतीजों की ओर बढ़ रहा है. सेमीफाइनल की तरफ कौन-सी टीमें जा रही हैं, ये भी दिखने लगा है. इन सबके बीच भारतीय टीम के बेहतरीन प्रदर्शन पर लोग काफी खुश हैं. भारत को वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. इस बीच एआई ने बता दिया है कि वर्ल्ड कप का विजेता कौन होगा. बता दें कि सोशल मीडिया पर एआई की भविष्यवाणी का एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है.
आज के वक्त में हर बात एआई के जरिए पता कर ली जाती है. ऐसे में एक शख्स ने यही पूछ लिया कि आखिर साल 2023 में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में चैंपियन कौन होगा. इस रोचक सवाल का जवाब सुनकर भारतीय काफी खूब खुश हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Vivo लॉन्च करने जा ये शानदार फोन, 120W फास्ट चार्जिंग और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट वाले Phone के बारे में जानें सबकुछ
दरअसल, एआई से जब पूछा गया कि इस बार वर्ल्ड कप कौन जीतेगा. इसको लेकर एआई टीम इंडिया की फोटो दिखाने लगता है. ऐसे में यह कहा जा रहा है कि एआई ने भविष्यवाणी कर दी है कि आखिर 2023 में वर्ल्ड कप भारत ही जीतेगा. बता दें कि टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में सफर बेहतरीन रहा है. वर्ल्ड कप के लिए अब तक हुए सारे मैचों में इंडिया ने जीत हासिल की है. अब इंडिया का अगला मुकाबला कल यानी 2 नवंबर को श्रीलंका के साथ होगा. ऐसे में एआई ने कहा है कि कल का मुकाबला भी भारत भी जीतेगा.
यह भी पढ़ें- Delhi Metro के यात्रियों को मिली बड़ी खुशखबरी, अब ऑटोमेटिक ही रीचार्ज होगा स्मार्ट कार्ड
गौरतलब है कि अगर आप भी इन तस्वीरों को देखना चाहते हैं तो आपको गूगल पर AI BING लिख कर सर्च करना है. वहीं सर्च विकल्प पर आपको Cricket One Day International World Champion Team 2023 डालना है, और उस का जो जवाब है, वो आपको खुश कर देगा, क्योंकि यह टीम इंडिया की ही तस्वीर दिखाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…